01 Apr 2021
रायपुर - कोरोना के बिगड़े हालात के बीच चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन ने कोरोना समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सख्ती से कहा कि व्यापारियों के दबाव में बिल्कुल नहीं आना है। बता दें कि व्यापारी लगातार दबाव बना रहे हैं कि नाइट कर्फ्यू के चलते उनका धंधा प्रभावित हो रहा है।मुख्य सचिव ने साफ कर दिया है कि ऐसे व्यापारी जो सहयोग न करें उनपर सख्त कड़ाई की जाए, जान से बढ़कर कुछ नहीं है। सख्ती से नाइट कर्फ्यू , जान से बढ़कर कुछ नहीं- सीएस
01 Apr 2021 01:26PM,by: Imran Khan
आईईडी व स्पाइक लगाने में शामिल तीन नक्सली सुकमा में गिरफ्तार किए गए हैं। ये तीनों आइईडी लगाने की वारदात में शामिल थे।जिले के चिंतलनार थानाक्षेत्र के मल्लेवागु नाले के पास नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों से पूछताछ के बाद न्ययालय में पेश किया गया। जहां से सीधे उन्हें जेल भेज दिया गया। सुकमा में तीन नक्सली गिरफ्तार
01 Apr 2021 01:24PM,by: Imran Khan
हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस बात की जानकारी उनके प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर दी है। साथ ही यह भी बताया है कि बप्पी लहरी अपना इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करवा रहे हैं। वहीं इन सबके बीच बप्पी लहरी के बेटे बप्पा ने पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी है।
01 Apr 2021 12:17PM,by: Thaneshwar sahu
बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। सूबे के चार जिलों की कुल 30 सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। इनमें पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। कोरोना संबंधित नियमों का पालन करते हुए चुनाव हो रहे हैं। मतदान के समय भी बढाया गया है। कई जगहों पर हिंसा की खबर है। पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है। पश्चिम मेदिनीपुर में बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर में उसके महिला पोलिंग एजेंट पर हमला किया है। पोलिंग एजेंट को अस्पताल ले जाया गया। भाजपा नेता तन्मय घोष पर हमले की खबर है। उनकी कार में तोड़फोड़ की गई है। वहीं टीएमसी ने ईवीएम में खराबी का मामला उठाया है। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि मतदान शुरू होने के बाद से 150 से ईवीएम खराब पाई गई हैं।
01 Apr 2021 11:43AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





