04 May 2021
मुंबई के पहले ड्राइव-इन वैक्सीनेशन सेंटर ने आज ऑपरेशन शुरू किया। दादर पश्चिम में शिवाजी पार्क के पास, जेके सावंत मार्ग पर बहु-मंजिला कोहिनूर पार्किंग, जिसे एक टीकाकरण केंद्र में बदल दिया गया है, वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से विकलांग नागरिकों को ड्राइव-इन सुविधा प्रदान करेगा। मुंबई: पहले ड्राइव-इन टीकाकरण केंद्र की आज से शुरुआत
04 May 2021 04:03PM,by: Babuaa Desk
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लड़ रही भारत सरकार ने मंगलवार को ऐसे 10 राज्यों की सूचि जारी की है जिनमें कोरोना से देश की 73 प्रतिशत मौतें दर्ज की जा रही है। केंद्र सरकार के अनुसार केवल 10 राज्यों में नए कोविड -19 से होने वाली मृत्यु का 73.15% हिस्सा है। पिछले 24 घंटों में 567 नई मौतों के साथ, महाराष्ट्र देश का ऐसा सबसे खतरनाक राज्य बना हुआ है। जो महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
04 May 2021 03:28PM,by: Imran Khan
भारतीय वायुसेना का विमान ब्रिटेन से 450 खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों समेत करीब 35 टन चिकित्सीय उपकरणों को लेकर वायुसेना का विमान मंगलवार को यहां पहुंचा, रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वायुसेना के दो सी- 17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान ब्रिटेन से चिकित्सीय उपकरण लाने के लिए दो मई को गुजरात के जामनगर वायु सैन्य अड्डे से रवाना हुए थे।
04 May 2021 03:23PM,by: Imran Khan
राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों को दवाओं के लिए तरसना न पड़े, इसके लिए रायपुर नगर निगम ने मेडिसिन डोनेशन की नई पहल की है। इस पहल के तहत नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना का इलाज कराने के बाद अपनी बची हुई दवा नगर निगम को डोनेट कर सकते हैं. ताकि ये दवाएं उनलोगों के काम आएं जो अभी कोरोना से जूझ रहे हैं।
04 May 2021 02:34PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में कोविड 19 टीकाकरण महाभियान के तहत विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों को अब तक कुल 56 लाख 99 हजार डोज वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में अब तक 88 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रथम डोज और 62 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीनकी दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार अग्रिम पंक्ति के शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं को प्रथम डोज और 59 प्रतिशत अग्रिम पंक्ति कार्यकतार्ओं को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई गई है। इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के 73 प्रतिशत नागरिकों को प्रथम डोज तथा इस आयु वर्ग के 6 प्रतिशत नागरिकों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में अब तक 21हजार 747 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई है।
04 May 2021 02:34PM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जारी हिंसा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई है। बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की थी और राज्य में फैली हिंसा को लेकर चिंता जताई थी। गवर्नर धनखड़ ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने कॉल किया था और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्ति की। मैंने भी इस पर चिंता जताई और बताया कि राज्य में तोड़फोड़, लूट और हत्याओं का दौर लगातार जारी है। राज्य में कानून व्यवस्था को संभालने के लिए तत्काल एक्शन लिए जाने की जरूरत है।
04 May 2021 02:15PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







