04 May 2021

Generic placeholder image

रायपुर : राजधानी के माना कोविड केयर सेंटर के पास आज सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बता दे कि मॉर्निंग वॉक के लिए निकले स्थानीय लोगो ने युवती का शव रास्ते पर देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुँची माना थाना पुलिस टीम आशंका जता रही है कि युवती कोविड सेंटर से ही निकली होगी, इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मामले की जांच कर रही है। फिलहाल फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुँची हुई है। अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टि युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच दिख रही है। वही उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए है।

04 May 2021 06:58AM,
by: Thaneshwar sahu