06 Feb 2021

Generic placeholder image

  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार बेमेतरा जिले के गिधवा-परसदा, मुरकुटा सहित आस-पास के ग्रामीणों को देशी एवं विदेशी पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से उन्हें 14 फरवरी को ओड़िशा स्थित चिल्का झील ले जाया जाएगा। इसको लेकर वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड ने संयुक्त रूप से अध्ययन दल के लिए ग्रामीणों के चयन एवं भ्रमण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। गिधवा-परसदा एवं मुरकुटा गांव के 30 ग्रामीणों का दल 10-10 के समूह में पक्षियों के अवलोकन एवं अध्ययन के लिए 14 फरवरी को चिल्का झील के लिए रवाना होगा।

06 Feb 2021 05:12AM,
by: Thaneshwar sahu