06 Feb 2021
स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पदेश में आज 260 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। वहीं 297 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 4320 सक्रिय मामले है। राजधानी रायपुर में आज 87 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
06 Feb 2021 04:40PM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में मंत्रियों के समूह का गठन किया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक नई आबकारी नीति को अंतिम रूप देना है। "अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की नीति को पारदर्शी ... प्रगतिशील तरीके से बदलने का निर्देश दिया," सरकार ने कहा। AAP सरकार का लक्ष्य दिल्ली की आबकारी नीति को देश के बाकी हिस्सों के लिए एक मॉडल बनाना है।
06 Feb 2021 04:01PM,by: Ashna Ali
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम दो लोग मारे गए और 28 अन्य घायल हो गए। धमाकों में से एक सिबी शहर में हुआ, जबकि दूसरा विस्फोट क्वेटा में हुआ, जिसमें दो लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। कथित तौर पर क्वेटा विस्फोट कश्मीर दिवस की रैली के उद्देश्य से किया गया था।
06 Feb 2021 04:01PM,by: Ashna Ali
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ने कोरोना संकट के बावजूद भी वर्ष 2020 में 1621.67 करोड़ रूपए का रिकार्ड पंजीयन राजस्व अर्जित किया है। वर्ष 2019 में अर्जित 1315.46 करोड़ रूपए के राजस्व से यह 23.28 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष में 31 जनवरी तक राज्य में एक लाख 82 हजार दस्तावेजों का पंजीयन हुआ है, जिसके कारण स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क के रूप में 1087.19 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
06 Feb 2021 04:00PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि निर्वाचन में सबकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक साक्षरता क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह बात उन्होंने यहाँ राजधानी रायपुर में झारखण्ड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मतदाता जागरूकता अध्ययन के लिए आए अध्ययन दल हेतु आयोजित एक लघु कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। झारखण्ड राज्य के अध्ययन दल में सचिव-सह-नोडल पदाधिकारी ,स्वीप झारखण्ड देवदास दत्ता, प्रभारी कम्प्यूटर शाखा मंत्रीमण्डल निर्वाचन झारखण्ड एस. एन. जमील और प्रभारी सहायक मंत्रीमण्डल निर्वाचन झारखण्ड शामिल हैं। इन अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में 4 से 6 फरवरी तक मतदाता जागरूकता के लिए छत्तीसगढ़ में संपादित होने वाली गतिविधियों की जानकारी हासिल की।
06 Feb 2021 03:29PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित करती है कि राहुल गांधी जी को पुनः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। यह प्रस्ताव प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा एवं समर्थन छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया।
06 Feb 2021 02:57PM,by: Thaneshwar sahu
, रायपुर- राजधानी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हीरापुर इलाके में एक घर में दबिश देकर पुलिस ने अवैध शराब जब्त किया है। घर में शराब बनाने का काम चल रहा था। शराब बनाने का सैकडों लीटर केमिकल बरामद किया है। अवैध शराब के खिलाफ राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
06 Feb 2021 02:27PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






