07 Feb 2021
चमोली में तबाही के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर कहा कि उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। देश उत्तराखंड के साथ खड़ा है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है। वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं। एनडीआरएफ की तैनाती, बचाव कार्य और राहत कार्यों की जानकारी ली जा रही है।
07 Feb 2021 11:27AM,by: Thaneshwar sahu
उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के प्रसिद्ध चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी का गांव रैणी फिर सुर्खियों में हैं। चमोली जिले में जो ग्लेशियर फटा है, वह इसी गांव में है। रैणी गांव के समीप ही ऋषिगंगा पॉवर प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है। इसी गांव के समीप ही विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी है। रैणी गांव के कुंदन सिंह व अन्य ने 2019 में जनहित याचिका दायर की थी। इनका कहना था कि गांव इसके आसपास ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट के बहाने अवैध खनन हो रहा है। मलबे का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिससे हो रहे पर्यावरणीय नुकसान से बड़ा खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने फोटोग्राफ व वीडियो भी याचिका के साथ संलग्न किये थे।
07 Feb 2021 11:04AM,by: Thaneshwar sahu
महासमुंद :छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी योजना के नरवा गरवा घुरवा बारी अन्तर्गत जिला महासमुंद के विकासखण्ड बसना के ग्राम नवागॉव ग्राम पंचायत गनेकेरा में गौठान निर्माण 3 एकड़ की और पशुओं के चारागाह के लिए 10 एकड़ है । नवागॉव में पशुओं की संख्या 222 है जिसमें से 90 - 110 पशु रोज़ाना नव निर्मित गौठान में आते है । गौठान में मवेशियों को धूप से राहत के लिए बड़ी संख्या में छाया और फलदार पौधों का रोपण भी किया गया है। घुरवा के अंतर्गत 20 नग वर्मी बेड लगाए गए और 10 नग वर्मी कॉम्पोस्ट टेंक निर्माण किया गया है जिसमें बिहान महिलाओं द्वारा वर्मी खाद केचुआ के माध्यम से खाद तैयार किया जा रहा है ।
07 Feb 2021 11:03AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राजधानी में हीरापुर के बाद अब कबीर नगर इलाके में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। कल भी हीरापुर में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ था, कल गिरफ्तार हुए आरोपी ने दूसरी फैक्ट्री का खुलासा किया है। कल गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलवंत सिंह से पूछताछ में सामने बात आई है।
07 Feb 2021 10:31AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन में दो राज्यों के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री सबसे पहले आज असम दौरे पर सोनितपुर जिले पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के सोनितपुर जिले में दो अस्पतालों- बिश्वनाथ और चराइदेव में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने 'असोम माला' कार्यक्रम को भी लॉन्च किया। पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान वह भारत विरोधियों पर भी जमकर बरसे। जानिए उन्होंने असम की रैली में क्या-क्या कहा...
07 Feb 2021 10:31AM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली से सटे नोएडा में अवैध वसूली व रुपयों के लेनदेन की लगातार शिकायतों पर सेक्टर 39 कोतवाली की ओखला चौकी के सब इंस्पेक्टर समेत पूरी चौकी पर गाज गिरी है। पुलिस आयुक्त ने रविवार को तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए पूरी चौकी पर कार्रवाई की है। साथ ही मामले में जांच कर आदेश दिए हैं।
07 Feb 2021 09:42AM,by: Thaneshwar sahu
बिलासपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगले महीने बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू हो जायेगी। रायपुर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप पुरी ने इस बात का ऐलान किया। बजट की खूबियों को बताने के लिए रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिलासपुर को हम एयर कनेक्टविटी देने जा रहे हैं। इस बात का हमने निर्णय ले लिया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- `हमें मालूम चला कि बिलासपुर में आंदोलन चल रहा था, हमें समझ नहीं आया कि ये आंदोलन किस बात के लिए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही आश्वासन दे दिया था। मैं आज आपलोगों के बीच ये कहना चाहता हूं कि बिलासपुर हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है, हमने इस बात का निर्णय ले लिया है, 1 मार्च से बिलासपुर से उड़ान शुरू हो जायेगी।`
07 Feb 2021 09:41AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








