07 Feb 2021
रायपुर- केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, नागरिक उड्डयन, शहरी आवास मंत्रालय भारत सरकार) आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे । एयरपोर्ट में BJP नेताओं ने मंत्री पुरी का स्वागत किया।बातें दें की पुरी दोपहर 12 बजे BJP कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस में बजट की खूबियां गिनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
07 Feb 2021 06:59AM,by: Imran Khan
ये बात जगज़ाहिर है कि लोग उन्हें ही याद रखते है जो उस रूट पर नही चलते है जिस रुट पर आम लोग चलते है बल्कि नया रूट बनाने वालों को याद रखते है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी अपने 98,99,औऱ 100 वे टेस्ट में जो रुट बनाए वैसा रूट बहुत कम लोग बना पाते है। क्रिकेट जगत में 86 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान डॉन ब्रेडमैन ने लगातार 3 टेस्ट में 150 रन से अधिक की पारी खेले थे। कल ये करिश्मा जो रूट ने दिखाया। जो रुट ने अपने100 वे टेस्ट मे218 रन बनाये। वे एक खूबसूरत खिलाड़ी है जिनकी मुस्कान मोहक है ।कल जब दोहरा शतक लगा कर दर्शको का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपना हेल्मेट हवा में लहराया तो विजयी मुस्कान में एक अपनापन था। वे शानदार पारी खेले जिसकी, तारीफ जितनी भी करे ,कम। अजहर याद आ गये।वाह। आप जो रुट से अपना नया रुट बनाना सीखे जिन्होंने 36 साल बाद चेपक में दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया जिसने दोहरा शतक लगाया हो। 1984 -85 में माइक गेटिंग ने दोहरा शतक लगाया था अब जो रुट ने काम किया है। ये जो रुट है
07 Feb 2021 04:17AM,by: Babuaa Desk
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे विशाखापत्तनम के RINL (राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड) के विनिवेश योजनाओं पर पुनर्विचार करने और संयंत्र को वापस ट्रैक पर लाने के अन्य अवसरों का पता लगाने का अनुरोध किया।
07 Feb 2021 04:04AM,by: Ashna Ali
रायपुर : प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्यापन कराने वाले नवाचारी शिक्षकों द्वारा गठित अंग्रेजी विषय की प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (पीएलसी) की राज्य स्तरीय बैठक में अचानक पहुंचे। डॉ. शुक्ला ने शिक्षकों से अंग्रेजी भाषा के अध्ययन-अध्यापन में आने वाली समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत हुए। उन्होंने शिक्षकों को अंग्रेजी कैसे सरल ढंग से बच्चों को कैसे सिखाई जा सकती है इसके छोटे-छोटे टिप्स भी दिए। शिक्षकों के अंग्रेजी भाषा के अध्यापन के अनुभव को सुनकर प्रमुख सचिव अपने आप को रोक नहीं सके और अपना अनुभव शेयर करते हुए शिक्षकों को स्वयं ड़ेढ घंटे बोर्ड पर चाक से लिखकर अंग्रेजी सीखने के नवाचारी उपाय बताएं। उन्होंने शिक्षकों को अंग्रेजी सीखने के लिए बच्चों में ललक उत्पन्न करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
07 Feb 2021 04:04AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





