07 Feb 2021

Generic placeholder image

उत्तराखंड : चमोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने से गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए राज्य में चमोली से लेकर हरिद्वार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जब यह हादसा हुआ, तब दोनों प्रोजेक्ट पर काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। इस हादसे में करीब 150 लोगों के लापता होने की आशंका है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार इस घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। वे मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि एनडीआरएफ भी प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो चुकी है। पानी का बहाव अब थोड़ा कम हुआ है। इस कारण निचले इलाकों में रहने वालों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

07 Feb 2021 09:06AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

अनलॉक-1 से जून में घरेलू उड़ानें एक - एक कर विमान सेवाएं शुरू होने लगीं। मार्च में लॉकडाउन के पहले तक रायपुर के हवाई अड्डे से रोज 28 विमान उड़ान भरते थे। दस महीने में अब स्थिति सामान्य की ओर है। यहां से सबसे पहले दिल्ली की फ्लाइट चालू हुई। मुंबई में कोरोना का संक्रमण ज्यादा होने की वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच दिल्ली के बाद अहमदाबाद, हैदराबाद और काेलकाता के लिए उड़ानें शुरू हो चुकी थीं। मुंबई में कोरोना कंट्रोल में आने के बाद पहले हफ्ते में तीन दिन और बाद में विमानों की संख्या दो से चार हुई। जून 2020 में केवल 34,884 यात्रियों ने ही सफर किया। ये संख्या जून 2021 के मुकाबले में करीब 1 लाख कम थी। जून के बाद से ही एयरपोर्ट में यात्रियों की संख्या हर हफ्ते बढ़ने लगी। अगस्त 2020 में पहली बार यात्रियों का आंकड़ा 50 हजार के पार हुआ। पूरे कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा दिसंबर में यात्रियों ने उड़ान भरी। साल के आखिरी महीने में यात्रियों की संख्या 1.50 लाख के पार हो गई। जून से अगस्त तक उड़ानों की संख्या जहां 10 से 15 थी वहीं अब उड़ानों की संख्या 25 हो गई है। विमान सेवाएं अगस्त से सुधरने लगीं और अब लगभग सामान्य

07 Feb 2021 08:02AM,
by: Imran Khan