07 Apr 2021
रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार 9अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया है। जिला कलेक्टर द्वारा आज शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस में 10 दिन के लॉकडाउन लागू किया गया है,लॉकडाउन के सम्बंध में कलेक्टर ने जानकारी और दिशा- निर्देश जारी किया है,शाम 4 बजे कलेक्टर कारोबारियों के साथ बैठक करके गाइड लाइन जारी की है।
07 Apr 2021 11:14AM,by: Imran Khan
अभिनेता सोनू सूद बुधवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने पंजाब के अमृतसर पहुंचेl इस बारे में बताते हुए सोनू सूद ने कहा, 'मैं इस अभियान में भाग लेना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि हम लोगों को इस बारे में जागरूक कर सकेl कुछ लोगों को अभी भी इस बात का संदेह है कि वैक्सीन लेनी चाहिए या नहींl परिवार के लोगों को अपने घर के वरिष्ठ सदस्यों को इसे लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिएl आने वाले भविष्य में यह उनके लिए सहायक साबित होगाl' सोनू सूद ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, लोगों से की ये अपील
07 Apr 2021 10:39AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना महामारी ने एक बार फिर गंभीर रूप अख्तियार कर लिया है। रोजाने कोरोना के मामलें नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए विभिन्न राज्य एतिहाती कदम उठा रहे हैं। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ और पंजाब समेत कई राज्य सरकारों ने सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। दिल्ली में अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। गुजरात सरकार ने भी तीस अप्रैल तक बीस प्रमुख शहरों में शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाने की घोषणा कर दी है। वहीं, पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया है।
07 Apr 2021 10:39AM,by: Thaneshwar sahu
सुकमा : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को बिना मास्क के ग्राहकों को पेट्रोल प्रदान नहीं किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला कोविड नोडल अधिकारी द्वारा ज्ञापन के माध्यम सभी पेट्रोल पंप संचालकों से ग्राहकों में जागरूकता लाने हेतु पंप स्टेशन पर नो मास्क नो पेट्रोल/डीजल का पोस्टर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पेट्रोल पंप पर कोविड दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए है। नो मास्क नो फ्यूल : बिना मास्क अब नही मिलेगा पेट्रोल
07 Apr 2021 10:02AM,by: Thaneshwar sahu
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को घोषणा की कि सभी अमेरिकी वयस्क 19 अप्रैल से कोविड -19 वैक्सीन लगवाने के लिए पात्र हो जाएंगे। बाइडन ने अलेक्जेंड्रिया, वर्जीनिया में एक टीकाकरण स्थल का दौरा किया और उधर ही उन्होंने 19 अप्रैल से सभी वयस्क को वैक्सीन लगवाने की अनुमित दे दी। बता दें कि पहले 1 मई की तारीख निर्धारित थी, लेकिन उन्होंने लगभग दो हफ्ते पहले ही वैक्सीनेशन को शुरू करने का निर्देश दे दिया।
07 Apr 2021 10:02AM,by: Thaneshwar sahu
कलेक्टर 3.30 बजे लेंगे अहम बैठक असके बाद राजधानी रायपुर में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। शुक्रवार से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाया जा सकता है।इसपर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने मिडिया से कहा रायपुर जिला कलेक्टर ही लेगे लॉकडाउन पर निर्णय -इधर सीएम भूपेश अभी समाज प्रमुखों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं। रायपुर जिला कलेक्टर ही लेगे लॉकडाउन पर निर्णय - रविन्द्र चौबे
07 Apr 2021 09:04AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






