07 Jun 2021
भानुप्रतापपुर के भानखेड़ा क्षेत्र में हाथियों के एक दल ने इलाके में चहलकदमी कर रहा था। हाथियों का दल कई दिनों से कांकेर और बालोद जिले की सीमा पर देखा जा रहा था। वन परिक्षेत्र के भानबेड़ा गांव के आमापारा हाथियों के दल ने अब तक यहां पर 4 घरों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के गांव में घुस आने से ग्रामीणों में भारी दहशत देखी जा रही है।
07 Jun 2021 09:22AM,by: Vikash Kumar
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पहले से आर्थिक मोर्चे पर बेहाल पाकिस्तान के कई हिस्सों में 'अकाल' पड़ने की आशंका जताई जा रही है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सिंध के सचिव अजीज धामरा ने चेतावनी दी है कि अगर किसान पानी के अभाव में धान की खेती नहीं कर पाए तो देश को गंभीर खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है.
पाकिस्तान के मीडियाकर्मियों से बात करते हुए धमरा ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के पदाधिकारियों ने हमेशा गलत और जनविरोधी नीतियों के माध्यम से सिंध प्रांत को पिछड़ेपन की ओर धकेलने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है. धमरा के मुताबिक पानी की कमी के चलते लोग सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.
07 Jun 2021 08:44AM, by: Vikash Kumar
हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रविवार सुबह मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की विश्वासपात्र हनीप्रीत जेल में बंद संप्रदाय प्रमुख के साथ मेदांता अस्पताल में रहेगी, जहां उसे कोविड का इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया है।
07 Jun 2021 08:44AM, by: Vikash Kumar
सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा करने के साथ ही मदद का आग्रह किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सीएम ने राज्य के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के विकास और वहां से पलायन थामने के मद्देनजर मदद का आग्रह किया. रक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के पांच सीमांत जिलों के विकास को केंद्र सरकार हरसंभव सहायता देगी.
07 Jun 2021 07:33AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







