07 Jun 2021

Generic placeholder image

योगगुरु बाबा रामदेव लगातार विवादों में हैं। डॉक्टरों को लेकर दिए गए बयान के बाद अब एस्ट्रोलॉजर्स को लेकर भी उन्होंने विवादित बयान दिया है। जिसके बाद अब वो एक बार फिर से निशाने पर आ गए हैं। बाबा रामदेव ने कहा है कि ज्योतिषी काल, घड़ी, मुहूर्त के नाम पर लोगों को बहकाते हैं। उनके बयान पर बीएचयू के एक प्रोफेसर्स ने कहा कि ये हर माह माफी मांगते हैं। इनका लाइसेंस रद्द कर जेल भेजा जाए। बीएचयू के प्रोफेसर सुभाष पांडे ने बाबा रामदेव को जेल भेजने की मांग करते हुए कहा कि ये कुछ भी नहीं जानते हैं। ये लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं। बीएचयू के प्रोफेसरों ने कहा कि बाबा रामदेव का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उन्हें न ही योग का ज्ञान है न ही वेदों की शिक्षा उन्होंने ली है। उन्हें अपने बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए। उनका बयान अमर्यादित है। बीएचयू के प्रोफेसर ने बाबा रामदेव को जेल भेजने की मांग करी

07 Jun 2021 02:36AM,
by: Vikash Kumar