08 Sep 2026
श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति चिकित्सालय, रायगढ़ के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक 46 वर्षीय महिला को नई जिंदगी दी है। झलमला निवासी चंपा यादव के पेट से एक विशालकाय ट्यूमर (फाइब्रॉएड) निकाला गया है, जिसका आकार लगभग 24, 2x23.1 x 17 सेंटीमीटर और वजन 8 किलोग्राम था, जो आकार में एक बड़े फुटबॉल के बराबर है।
चंपा यादव पिछले एक महीने से पेट में तेज दर्द, अत्यधिक सूजन और उल्टी की समस्या से बुरी तरह जूझ रही थीं। 22 अगस्त 2026 को जब उन्हें आपातकालीन स्थिति में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में लाया गया, तब उनकी हालत बेहद गंभीर थी। प्रारंभिक जांच में उनका रक्तचाप गिरकर 84/54 एमएमएचजी पर आ गया था और शरीर में खून की भारी कमी (हीमोग्लोबिन मात्र 7.5 जी/डीएल) पाई गई थी। इसके अलावा, रेडियोलॉजिकल जांच (सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड) में स्पष्ट हुआ कि इस विशाल गांठ के भारी दबाव के कारण गर्भाशय विस्थापित हो गया था और बायीं मूत्रवाहिनी दब गई थी, जिससे किडनी पर भी विपरीत असर पड़ रहा था और लिवर के पैरामीटर्स बिगड़ चुके थे। स्थिति की गंभीरता और मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए, मेडिकल टीम ने पहले मरीज को स्थिर करने का निर्णय लिया। रक्त की भारी कमी को पूरा करने के लिए उन्हें कई यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल चढ़ाए गए और एंटीबायोटिक्स के माध्यम से उनके ऑर्गन फंक्शन को सर्जरी के अनुकूल बनाया गया।
मरीज के पूरी तरह स्थिर होने के बाद, 1 सितंबर 2026 को जनरल एनेस्थीसिया के तहत एक हाई रिस्क सर्जरी (एक्सप्लोरेटरी लेपरोटॉमी) को अंजाम दिया गया। यह ऑपरेशन किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि यह भारी भरकम ट्यूमर मरीज की आंतों से बेहद गहराई से चिपका हुआ था। इस नाजुक स्थिति को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए ऑपरेशन थियेटर में जनरल सर्जरी यूनिट को विशेष रूप से सहायता के लिए बुलाया गया। स्त्री रोग और जनरल सर्जरी एवं निश्चेतना विभाग के डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने अद्भुत सर्जिकल कौशल का परिचय देते हुए, आंतों के जटिल जुड़ाव को सावधानी से काटा और दोनों मूत्रवाहिनियों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित अलग कर लिया। इसके पश्चात, गर्भाशय सहित उस विशाल ट्यूमर को शरीर से बाहर निकाल लिया गया। यह जटिल ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के बाद चंपा यादव को रिकवरी रूम में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उन्हें आईवी फ्लूइड्स और दर्द निवारक दवाएं दी जा रही हैं। उनकी स्थिति अब स्थिर है और वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
08 Sep 2026 10:39AM, by: Heera Motwani
पीएम श्री शासकीय विद्यालय कोड़ातराई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान सह फन फेयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा आयोजित फन फेयर का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नवाचार की सोच की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उनमें जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार और नई सोच विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि तकनीक के तेजी से बदलते दौर में विद्यार्थियों में इनोवेशन और स्टार्टअप की सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।
विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को वित्त मंत्री ने सराहा
फन फेयर की विशेषता यह रही कि पूरे आयोजन की जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वयं संभाली। मंच संचालन, अतिथि सत्कार, अनुशासन, समय प्रबंधन, कूपन वितरण और विभिन्न स्टॉलों के संचालन में विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। फन फेयर में बड़ा, डोसा, मंचुरियन, चाउमिन, फ्रेंच फ्राई, चना रोस्ट, आइसक्रीम एवं कोल्ड ड्रिंक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक समझ, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन और संवाद कौशल भी विकसित होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे नए प्रयोगों के माध्यम से आगे बढ़ाने के अवसर मिलना जरूरी है।
शिक्षकों का हुआ सम्मान
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कार्यालयीन कर्मचारियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को सराहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक एवं श्री बृजेश गुप्ता, जनपद सदस्य श्री गोपी चौधरी, सरपंच श्री मृत्युंजय सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू, समग्र शिक्षा प्रमुख श्री आलोक स्वर्णकार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल, विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुमार सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुमार सिन्हा ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ व्याख्याता श्री रामसागर पटेल ने आभार प्रदर्शन किया।
08 Sep 2026 10:39AM, by: Heera Motwani
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने घोषणा करी कि भारत, अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ मिलकर अगली पीढ़ी के 6G टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क के विकास और तैनाती को दिशा देने वाली एक वैश्विक पहल में शामिल हो गया है। विभाग ने बताया कि G20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद यह समझौता फाइनल किया गया।
08 Sep 2026 10:36AM,by: Babuaa Desk
सुन्नी विद्वान कंथापुरम ए.पी. अबूबकर मुसलियार की मुस्लिम महिलाओं और सार्वजनिक भागीदारी पर की गई टिप्पणियों को लेकर हुई एक टेलीविज़न डिबेट के बाद, अब उस कार्यक्रम के एंकर और एक पैनलिस्ट के ख़िलाफ़ अलग-अलग पुलिस केस दर्ज किए गए हैं। कोच्चि सिटी साइबर पुलिस ने कासरगोड के रहने वाले अब्दुल हकीम बी.एम. की शिकायत पर मलयालम टेलीविज़न पत्रकार अपर्णा कुरुप के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया।
08 Sep 2026 10:36AM,by: Babuaa Desk
गुजरात के वडोदरा में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उनका यह तंज सीधे तौर पर राहुल गांधी के छात्र संपर्क अभियान 'छात्रों की गूंज' के जवाब में था। बीजेपी समर्थकों और एक स्वतंत्र वेबसाइट ने राहुल गांधी के दावों को झूठा बताते हुए इसे 'झूठ की गूंज' नाम दिया है।
08 Sep 2026 10:36AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








