09 Mar 2021
पूर्व क्रिकेटरों से सजी टीमों के बीच हो रहा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट के चलते बुकीज भी राजधानी में सक्रिय हो गए है। सीरीज का महत्व कुछ ऐसा है कि बांग्लादेश की जेल की हवा खा चुका इंटरनेशनल बुकी पार्थ कंसारा भी रायपुर आकर मैचों में सट्टा खिला रहा है। इसका खुलासा रायपुर पुलिस के पार्थ कंसारा के साथ छह सटोरियों को पकड़े जाने के साथ हुआ है।
09 Mar 2021 02:03PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली: देश में तेजी से कोरोना टीकाकरण के बीच आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। भाजपा अध्यक्ष ने भारत बायोटेक और आइसीएमआर द्वारा निर्मित कोवैक्सीन (Covaxin) का टीका लगवाया है। उन्होंने दिल्ली के वसंत कुज में स्थित फोर्टिस अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया है। इसके पहले भी भाजपा के कई बड़े नेता और मंत्री कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। कोरोना का टीका लगवाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी शामिल हैं। जेपी नड्डा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
09 Mar 2021 01:24PM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर चन्दन कुमान ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर उचित मूल्य दूकानों का आबंटन, भारतमाला परियोजना अंतर्गत भूमि अधिग्रहण हेतु सर्वे, कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविरों का आयोजन, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने, नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित शासकीय भूमि का व्यवस्थापन, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी केन्द्रों का भवन निर्माण इत्यादि की गहन समीक्षा किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उचित मूल्य दुकानों का आबंटन नियमानुसार करने के निर्देश
09 Mar 2021 01:24PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राजनांदगांव जिले के ग्राम रिंगनी निवासी वरिष्ठ पंडवानी गायक सुकालू राम निषाद को ईलाज के लिए 25 हजार रूपए की सहायता संस्कृति विभाग द्वारा आज कलाकार कल्याण कोष से दी गई है। सुकालू राम निषाद के नाम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कार्ड भी बना दिया गया है। 69 वर्षीय सुकालू राम निषाद रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुकालू राम निषाद का संपूर्ण उपचार निःशुल्क किया जाएगा।
09 Mar 2021 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कहते हैं कि हौसला बड़ा हो तो कोई मंजिल ऊंची नहीं रहती। इसे छत्तीसगढ़ की बेटी और जांजगीर-चांपा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अमिता श्रीवास ने साबित कर दिखाया है। उन्होंने 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का मिशन लेकर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया। तंजानिया स्थित किलिमंजारो की 5895 मीटर ऊंची चोटी पर पहंुचने के बाद उन्होंने ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का भी संदेश दिया। सुश्री अमिता की उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
09 Mar 2021 12:28PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में बढ़ती महंगाई और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि भारत की महिलायें राष्ट्रीय स्तर पर तो काम कर रही हैं लेकिन शासन की नीतियों से भी बहुत दुखी हैं। सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दिया लेकिन आज देश में कहीं भी महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि महिलायें महंगाई को लेकर बहुत परेशान हैं। महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि संसद में बढ़ती महंगाई और महिला सुरक्षा पर चर्चा की जानी चाहिए।
09 Mar 2021 12:03PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







