09 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर - दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक अंतर्गत ग्राम बठेना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पर आज विधानसभा में एक बार फिर जोरदार तरीके से माहौल गरमाया। सदन में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने आज फिर से इस मसले पर स्थगन प्रस्ताव लाया और सदन की कार्यवाही स्थगित कर चर्चा की मांग रखी। इस मामले कोख लेकर विपक्ष के सदस्यों ने स्थल निरीक्षण, परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा का हवाला देते हुए सदन में अपनी बात रखी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित अन्य सदस्यों ने सदन को बताया कि इस हत्याकांड से पहले परिवार की युवतियों से दुष्कर्म हुआ है, जिसके बाद हत्या की गई है। वहीं पुलिस पर इस मामले को दबाने का आरोप भी लगाया।

09 Mar 2021 09:03AM,
by: Imran Khan