10 May 2021

Generic placeholder image

भारत में कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद के लिए पूर्व सैन्य चिकित्साकर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड संक्रमण और मौतों से दबाव झेल रही स्वास्थ्य प्रणाली को मजूबती देने के लिए पूर्व सैन्य चिकित्साकर्मियों को भर्ती किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि लगभग 400 चिकित्सा अधिकारियों को अधिकतम 11 महीनों के लिए अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा। महामारी के जंग में ऑनलाइन कंसल्टेशंस के लिए अन्य डिफेंस डॉक्टर्स की भी मदद ली जाएगी। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दो दिनों से लगातार देश में कोरोना संक्रमण से चार हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौतें हो रही हैं। कई राज्यों में पिछले महीने से कड़ा लॉकडाउन लगाया गया है। हालांकि कुछ राज्यों में लोगों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। कई राज्यों में सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, पब और शॉपिंग मॉल बंद किए गए हैं।

10 May 2021 02:04AM,
by: Imran Khan