10 May 2021
छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी हल्की बारिश सहित अधिकतर राज्यों में दर्ज की जा रही है। बीते दिन भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और और हल्की बारिश दर्ज की गई है। आज भी मौसम बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो 12, 13 और 14 मई को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
10 May 2021 03:55PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विष्णुदेव साय, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, विधायक शिवरतन शर्मा सहित पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी उपस्थित थे।
10 May 2021 03:50PM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर उच्च न्यायालय में सुनवाई कई दिनों से चल रही है। ऑक्सीजन के संकट को लेकर हाईकोर्ट अब और सख्त हो गया है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन सिलिंडर के दाम तय करने पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि खाली सिलेंडर और भरी हुई सिलेंडर की कीमत निर्धारित की जाए। एक ही कीमत पर सभी को ऑक्सीजन सिलेंडर मिले।
10 May 2021 03:49PM,by: Vikash Kumar
केरल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि केरल अब और अधिक ऑक्सीजन नहीं दे सकता. क्योंकि राज्य पहले ही अपना बफर स्टॉक पड़ोसी राज्यों को दे चुका है. अब केरल के पास सिर्फ 86 मीट्रिक टन ही ऑक्सीजन का बफर स्टॉक है.
10 May 2021 03:28PM,by: Vikash Kumar
करोना संक्रमण शासन प्रशासन के इतने मेहनत के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा। अपना पैर पसारते हुए बलौदाबाजार जिलें के 111 गांव में संक्रमण सबसे ज्यादा फैला है। संक्रमण फैलने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा की अब गाँव स्तर में ही सभी को सख्ती से लॉकडॉउन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
10 May 2021 03:14PM,by: Vikash Kumar
महासमुंद : कलेक्टर डोमन सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए हमें हर स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। ताकि लोग कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न होने वाले खतरों से प्रभावित ना हो। उन्होंने होम आइसोलेशन पर रहने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखने, उनके स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जानकारी लेने, नियमित दवाइयों का सेवन करने सहित अन्य जानकारी प्राप्त करते रहने को कहा है। कलेक्टर ने स्थानीय व्यवसायिक वाहन चालकों का कोविड-19 का टेस्ट कराने के निर्देश दिए ।
10 May 2021 02:33PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





