10 May 2021
राजधानी नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई के कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में आए विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों पर चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमें खुले दिमाग से यह समझने की जरूरत है कि कांग्रेस केरल और असम में मौजूदा सरकारों को हटाने में विफल क्यों रही और पश्चिम बंगाल में खाता क्यों नहीं खोल पाई। उन्होंने कहा कि पार्टी की चुनावों में पराजय का कारण बने हर पहलू पर गौर करने के लिए छोटा समूह गठित किया जाएगा।
10 May 2021 10:37AM,by: Vikash Kumar
तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाली ममता बनर्जी ने आज यानी सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का गठन किया। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनगड़ ने तृणमूल कांग्रेस के 43 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल में 17 नए चेहरों को जगह दी है। यहां देखिए पूरी लिस्ट...
10 May 2021 10:00AM,by: Vikash Kumar
हरियाणा में होम आइसोलेट बीपीएल परिवार को मिलेगी वित्तीय मदद। सांकेतिक फोटो हरियाणा में होम आइसोलेशन के दौरान बीपीएल परिवारों को 5000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। यही नहीं अस्पताल में उपचाराधीन होने पर सात दिन तक 35000 रुपये तक का मेडिकल बिल भुगतान भी किया जाएगा।
10 May 2021 09:59AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना की तीसरी लहर में छोटे बच्चों पर संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कुछ बालरोग विशेषज्ञों से चर्चा कर बच्चों के लिए एक स्वतंत्र टास्क फोर्स तैयार करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस थर्ड वेव से पहले ही पुणे में छोटे बच्चों में बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमण पाया गया है। पिछले साल भर कर आंकड़े देखें तो पुणे में सवा दो लाख बच्चों की कोरोना टेस्टिंग की गई। इनमें से 1 साल से कम के 249 बच्चों में कोरोना संक्रमण पाया गया। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने छोटे बच्चों का ध्यान खास तौर से रखने की सलाह दी है।
10 May 2021 08:54AM,by: Imran Khan
टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने आई पश्चिम बंगाल की एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के पिता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर किसान सोशल आर्मी चलाने वाले अनूप और अनिल मलिक समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
10 May 2021 08:53AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









