10 Dec 2020
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले दो वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों को निःशुल्क जांच, उपचार एवं दवाईयां मुहैया कराने कई नई पहल की है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों की निःशुल्क पहुंच सुनिश्चित की है। मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं एवं संसाधनों के लगातार उन्नयन से स्थानीय स्तर पर ही जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है।
10 Dec 2020 04:55PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 दिसम्बर को कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महाविद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 212 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्याें की सौगात देंगे। बघेल इनमें से 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के 80 निर्माण कार्याें का लोकार्पण और 114 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 130 कार्याें का भूमि-पूजन और शिलान्यास करेंगे।
10 Dec 2020 04:05PM,by: Thaneshwar sahu
रूस में एक स्वास्थ्य अधिकारी, ऐना पोपोवा ने चेतावनी दी है कि जिस किसी को भी स्पुतनिक वी वैक्सीन के साथ COVID-19 के खिलाफ टीका लगाया जा रहा है, उसे लगभग दो महीने तक शराब छोड़ देनी चाहिए। पोपोवा ने कहा कि लोगों को पहले दो इंजेक्शन लेने से कम से कम दो हफ्ते पहले शराब पीना बंद कर देना चाहिए और फिर उन्हें आगे के 42 दिनों तक शराब सेवन से बचते रहना चाहिए।
10 Dec 2020 04:05PM,by: Ashna Ali
आज 10 दिसम्बर है। 70 साल पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहले दो विश्व युद्ध के पहले और बाद में उपजे परिस्थितियों के चलते ये महसूस किया था कि व्यक्ति जन्म से स्वतंत्र है और उसके साथ जाति, धर्म,लिंग,पद के आधार पर भेदभाव नही किया जाना चाहिए। इसके साथ साथ सभी व्यक्ति के मूलभूत अधिकार के संरक्षण पर ध्यान रखने के लिए पूरी दुनियां में मानवाधिकार आयोग के गठन का भी विषय रखा। भारत मे 1993 में ऐसे आयोग अस्तित्व में आये वैसे देश के संविधान में मूलभूत अधिकारोवक उल्लेख है साथ ही उनके हनन होने पर सर्वोच्च न्यायालय को सुरक्षा देने का दायित्व भी सौपा गया है लेकिन अशिक्षा के चलते व्यक्ति अपने अधिकार को समझ ही नही पाता है और शोषित होते रहता है। मानव अधिकार दिवस
10 Dec 2020 03:21PM,by: Thaneshwar sahu
चीन के विमानन नियामक (सिविल ऐविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ चाइना) ने केबिन क्रू को डिस्पोजेबल डायपर पहनने के लिए कोरोनावायरस गंतव्यों के लिए चार्टर उड़ानों पर की सिफारिश की है और संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए बाथरूम का उपयोग करने से बचने भी कहा है। सीएएसी ने केबिन क्रू को मेडिकल प्रोटेक्टिव मास्क और डिस्पोजेबल शू कवर पहनने की भी सलाह दी। हवाईजहाज़ के कर्मचारी अब डायपर पहन कर भरेंगे उड़ानें
10 Dec 2020 03:01PM,by: Ashna Ali
राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कोविड -19 सकारात्मक लोगों को पूर्ण पीपीई किट पहने हुए मतदान के अंतिम घंटे में जिला पंचायत चुनाव के दौरान 12 दिसंबर को मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। SEC दिशानिर्देशों के अनुसार, COVID सकारात्मक व्यक्तियों को शाम 4 से 5 बजे के बीच अपना वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। गोवा: जिला पंचायत चुनाव में कोविड पॉज़िटिव लोग कर सकेंगे मतदान
10 Dec 2020 02:19PM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






