10 Dec 2020

Generic placeholder image

 रायपुर : वनों को सहेजने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य पूरे देश में अग्रणी है। कोरोना-काल में जहां पूरे देश में वन आधारित आर्थिक गतिविधियां ठप रहीं, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने इस दौरान अच्छी उपलब्धि हासिल की। लॉकडाउन के दौरान देशभर में हुए वनोपज संग्रहण में छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक भागीदारी रही। इससे वनवासियों को सलाना लगभग 2500 करोड़ की आय होने की संभावना है। ट्राईफेड के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में माह जुलाई तक 112 करोड़ रूपए मूल्य के 4 लाख 75 हजार क्विंटल वनोपजों का संग्रहण किया गया। जबकि कोरोना ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर रखा है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के वनवासी वनोपजों के संग्रहण से जीवकोपार्जन के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गतिमान बनाये हुए हैं।

10 Dec 2020 01:45PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनाखान रवाना होने से पहले बड़ा बयान देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह पर आरोप लगाया है कि उनके कार्यकाल में सबसे बड़ा राशन घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 72 लाख राशन कार्ड का कोटा जारी किया गया है।इस मामले में जानकारी मिली है कि न्टल चाँवल के हेराफेरी का दस्तावेज़ आर्थिक अपराध शाखा को प्रस्तुत किया गया था। इसकी विस्तार से जांच किये जाने पर शिकायत सही पाई गई थी।आर्थिक अपराध शाखा द्वारा विस्तार से जांच किये जाने पर ये भी प्रमाण पाया गया था कि 2013 में खाद्य संचालनायल के अधिकारियों ने 65 लाख राशनकार्ड छपवाए थे और 7 लाख राशन कार्ड का कोटा जारी कर 35 हज़ार क्विन्टल चाँवल को खुले बाजार में बिकवा दिए थे। इसके अलावा राशनकार्ड कटौती के समय 110 प्रतिशत कोटा जारी कर सुनियोजित ढंग से कालाबाजारी करवाये थे। संचालनालय के अधिकारी द्वारा राशन दुकानों में भारी मात्रा में चाँवल का स्टॉक होने के बाद भी लगातार कोटा जारी किया गया साथ ही भारत सरकार द्वारा कम्प्यूटर कार्यक्रम के पैसे से जिलों में 11 रुपये में राशनकार्ड छपवाया गया ।जबकि 4 रुपये में संवाद में राशनकार्ड छप रहे रहे थे। सारे मामले को मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान में लेकर जांच करा के 2015 के संचालनालय में कार्यरत संयुक्त संचालक के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा रायपुर में 13/2020 दर्ज कर विवेचना की जा रही है। राशन घोटाला; एफआईआर दर्ज।

10 Dec 2020 01:13PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कोण्डागांव :जिले में धान खरीदी वर्ष 2020-21 का कार्य प्रारंभ हो चुका है अतः धान के समर्थन मूल्य में अवैध खरीदी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाये जा रहे है चूंकि जिले की सीमा से लगे उड़ीसा राज्य के कुछ बिचौलियों द्वारा धान छत्तीसगढ़ में लाई जाकर खपाने के प्रयास किये जाते रहें है जिससे स्थानीय किसानों के हितों को निश्चित रूप से नुकसान होता है साथ ही साथ राज्य शासन को भी आर्थिक क्षति होती है। इस क्रम में देर रात्रि लगभग 12.00 बजे कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले की सीमावर्ती ग्राम एरला स्थित जांच चौकी का औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जांच चौकी में तैनात वनविभाग के तीनों कर्मचारियों की मौजुदगी को दोनों अधिकारियों की सराहना भी मिली। ज्ञात हो कि इस वर्ष 22 जांच चौकियों में धान की अवैध खरीदी को रोकने के लिए कड़े एहतिहात बरते जा रहे हैं। जहां कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य सीमावर्ती मार्गों के अलावा जंगली पगडंडियों एवं खेतों के रास्तों पर भी कड़ी निगरानी बरती जा रही है और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक टीम द्वारा लगातार छापे की कार्यवाही भी जारी है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने अपील भी किया है कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना तथा अवैध धान तस्करी करने वाले वाहनों की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को देवें।

10 Dec 2020 01:13PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजधानी के जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर वीर नारायण सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार की मदद के लिए दो लाख रूपए आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के महानायक शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आम जनता को जागृत किया और संगठित किया। उनके मन में गरीबों के प्रति संवेदना थी। उन्होंने देश और समाज के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी। वे चाहते थे कि आम जनता के मध्य खुशहाली रहे। आज उनके शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें नमन करते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।

10 Dec 2020 11:32AM,
by: Thaneshwar sahu