10 Dec 2020

Generic placeholder image

प्रदेश में कोरोना का टीका लगना कब शुरू होगा, यह साफ नहीं है लेकिन जिस तरह अचानक तैयारी तेज हुई है। उससे लगता है कि यहां वैक्सीन पहुंचने के दिन ज्यादा दूर नहीं है। बुधवार को डीकेएस अस्पताल के पीछे स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीन स्टोरेज में कोरोना टीके के लिए एक अलग हाॅल बनाकर उसमें विशाल फ्रिज इंस्टाल कर दिया गया है।यह फ्रिज 45 से 90 हजार तक कोरोना वैक्सीन को 2 डिग्री तापमान में रख सकेगा । पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन यहीं से सप्लाई किए जाएंगे। हालांकि अभी राज्य को केंद्र से इस निर्देश का इंतजार है कि यहां कौन सी वैक्सीन सप्लाई होगी और उसे किस तापमान में रखना होगा। कोरोना वैक्सीन स्टोरेज के नाम पर विभाग ने 15 बाई 18 फीट का एक बड़ा हाल बनाया है,जो पूरी तरह से एयर टाइम और सुरक्षित है। बुधवार को यहां एक देशी कंपनी का बड़ा फ्रिज इंस्टाल करने की प्रक्रिया लगभग ढाई घंटे चली। फ्रिज का इंस्टालेशन दोपहर 12.10 बजे से शुरू होकर 2.40 बजे पूरा हो गया। इसके बाद फ्रिज का डेमो भी किया गया,शुरूआत में इसमें डिस्टिल्ड वाटर के कुछ डोज भी रखकर देखे गए, जिनका तापमान बमुश्किल डेढ़ - दो मिनट में 2 डिग्री से नीचे यानी फ्रीजिंग प्वाइंट पर पहुंच गया। इसकी पूरी वीडियो रिकार्डिंग की गई और इस वीडियो का शाम करीब 4 बजे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और हेल्थ अफसरों के सामने प्रजेंटेशन दिया गया। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने अन्य राज्यों और दुनिया के तमाम देशों में कम्युनिटी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को मद्देनजर रखते हुए केंद्र की गाइडलाइन के अनुरूप तैयारियां तेज कर दी हैं। जो पहला वैक्सीन स्टोरेज बनाया गया है,उसमें इसके अलावा दो-तीन फ्रिज और इंस्टाल किए जा सकते हैं। एक फ्रिज का रेट लगभग ढाई लाख रुपए बताया गया है। रायपुर मे वैक्सीन स्टोरेज की अचानक तैयारी तेज

10 Dec 2020 07:01AM,
by: Imran Khan