12 Dec 2020

Generic placeholder image

दुर्ग :जिले में पिछले साल की तुलना में इस बार धान का रकबा बढ़ा है जिससे पिछले साल की तुलना में दस फीसदी अधिक खरीदी होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में धान की आवक तेजी से बढ़ेगी। इस स्थिति का ध्यान रखते हुए किसानों की सुविधाओं के अनुरूप धान खरीदी केंद्रों में आगामी समय की प्लानिंग कर ले। यह निर्देश प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने दिये। उन्होंने कहा कि जहां रकबा त्रुटिपूर्ण दर्शाये जाने के संबंध में आवेदन किसानों ने दिये हैं। उन आवेदनों पर शीघ्रता से कार्रवाई करें। खरीदी केंद्रों में बारदाने की व्यवस्था मुकम्मल रखें। लघु एवं सीमांत किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखें। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि बारदाने की व्यवस्था सभी खरीदी केंद्रों में कर दी गई है। सभी समिति प्रबंधकों को निर्देश दिये गए हैं कि आगामी समय में बढ़ने वाली प्लानिंग के मुताबिक व्यवस्था कर लें। रोज सुबह दस बजे इस संबंध में मानिटरिंग की जाती है। जिले में धान खरीदी संतोषजनक है। शासन के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में चबूतरे बना लिये गए हैं। प्रभारी सचिव ने कहा कि अभी निर्माण कार्यों का सीजन है खूब मेहनत करें। लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखें।

12 Dec 2020 09:35AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायगढ़ : विचाराधीन बंदी अक्षय निषाद उर्फ मोटू उर्फ बाबू आ.रामप्रसाद, उम्र-25 वर्ष, साकिन बूढ़ाडांड, थाना-पत्थलगांव जिला-जशपुर (छ.ग.)जो कि माननीय न्यायालय श्रीमती शिवानी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, घरघोड़ा द्वारा जारी वारंट के तहत 1 नवम्बर 2020 को जिला जेल रायगढ़ में प्रविष्ट हुआ था। बंदी की अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर जेल चिकित्सक के परामर्श अनुसार 12 नवम्बर 2020 को सायं 5.30 बजे उपचार हेतु जेल गार्ड की अभिरक्षा में स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृृति महाविद्यालय एवं कि.शा.जिला चिकित्सालय रायगढ़ भेजा गया। जहां चिकित्साधिकारी द्वारा परीक्षण पश्चात उपचार हेतु 13 नवम्बर 2020 को भर्ती किया गया। उपचार के दौरान विचाराधीन बंदी अक्षय निषाद की 13 नवम्बर 2020 को रात्रि 7.50 बजे मृत्यु हो गई।

12 Dec 2020 08:01AM,
by: Thaneshwar sahu