12 Dec 2020

Generic placeholder image

एक महिला ने अपनी ही नाबालिग बेटी को उत्तरप्रदेश में 20 हजार में बेचा और फिर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।22 जनवरी 2019 को यह रिपोर्ट लिखाई गई थी। तिल्दा पुलिस ने पता- साजी की और 23 माह बाद मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग को विवाह का लालच देकर मां ने खुद आरोपी को बेचा था। 23 माह के बीच उसने एक शिशु को भी जन्म दिया है। बालिका ग्राम बंदरी थाना कमासिन जिला बांदा उत्तर प्रदेश से आरोपी के कब्जे से 5 दिसंबर को बरामद कर ली गई है। आरोपी का नाम विजय बहादुर खेंगर है। विजय पर पैसा देकर अवयस्क लड़की से विवाह करने एवं उसका दैहिक शोषण करने का आरोप सिद्ध होने पर धारा 370, 370ए, 376 एवं 46.17 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

12 Dec 2020 03:48AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह का शनिवार यानी आज जन्मदिन है। लेकिन इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है।इसकी वजह है किसानों का आंदोलन, उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा करते हुए लिखा कि इस साल मैं अपना जन्मदिन मनाने के बजाए, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवन रेखा हैं. मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है। किसानों के समर्थन में इस साल जन्मदिन नहीं मनाएंगे युवराज सिंह

12 Dec 2020 03:48AM,
by: Imran Khan