12 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर - अपने उपभोगाताओं को सहूलयित देने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों ने तकनीकी से जुड़ी हुई सुविधाएं शुरू की, लेकिन इन सुविधाओं को अपडेट करना विभागीय अधिकारी भूल गए है। विभाग की इस लापरवाही से राजधानी के बिजली उपभोगताओं को परेशान होना पड़ रहा है।बिजली बिल जमा करने के बावजूद नए बिल के साथ पुराना बिल भी जुड़कर आ रही है। दो माह का बिल एक साथ आने से उपभोगता परेशान है। बिल सुधरवाने के लिए उपभोगता बिजली कार्यालय के चक्कर लगाते है, उसके बाद उनकी समस्या का समाधान होता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग बिल शिकायकर्ताओं की मानें तो ऑनलाइन और ऑफ लाइन बिजली बिल दोनो अलग-अलग दिख रहा है। ऑफलाइन बिल लेकर जाते है, तो बिजली कार्यालय में अधिकारियों से चर्चा करने के बाद कर्मचारी बिल जमा करने की सलाह देते है। अधिकारी दौरे में रहते है, तो उनकी समस्या का समाधान उसी दिन जमा नहीं होता है। एक बिल जमा करने के लिए उपभोगाताओं को दो से तीन बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बिजली बिल - सिस्टम की तकनीकी खराबी की वजह से उपभोगाता पेरशान

12 Dec 2020 02:02AM,
by: Imran Khan