13 Jul 2021
योग गुरू स्वामी रामदेव ने आज पतंजलि ग्रुप की 25 हजार करोड़ रुपये के टर्नओवर से 2025 तक की विस्तार योजना को सामने रखा. इस मौके पर स्वामी रामदेव ने कहा कि योग और आयुर्वेद में जो रिसर्च भारत सरकार नहीं कर पाई वो पतंजिल ने किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पतंजलि ब्रांड नहीं आदोलन है, हमने पांच साल में पांच लाख लोगों को रोजगार दिया है, आने वाले पांच सालों में पांच लाख लोगों को रोजगार देंगे.
13 Jul 2021 12:10PM,by: Vikash Kumar
Mahindra Bolero Neo आखिरकार आज घरेलू बाजार में लॉन्च हो गई है। इस एसयूवी का इंतजार लंबे समय से हो रहा था, और अब तक कई मौकों पर इसे स्पॉट भी किया गया था। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.48 लाख रुपये तय की गई है। बता दें कि, ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है तो उम्मीद है कि जल्द ही इसकी कीमत में इजाफा किया जाएगा।
13 Jul 2021 12:10PM,by: Vikash Kumar
अभिनेता व कथित क्रिटिक कमाल राशिद खान अक्सर अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहते हैं। केआरके का नाम उन लोगों में शुमार है, जो अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में इस बार केआरके ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बारे में ट्वीट किया है।
13 Jul 2021 11:31AM,by: Vikash Kumar
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कई राज्यों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के हालात पर चर्चा की। इसमें असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने संभावित तीसरी लहर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिल स्टेशन, मार्केट में बिना मास्क और प्रोटोकॉल के बिना भारी भीड़ का उमड़ना ठीक नहीं है। यह हमारे लिए चिंता का विषय है। तीसरी लहर को रोकने के लिए मस्ती पर लगाना होगा विराम : पीएम मोदी
13 Jul 2021 10:43AM,by: Vikash Kumar
बलात्कार के आरोप में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राम रहीम को एंडोस्कोपी के लिए एम्स लाया गया है। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि राम रहीम को अस्पताल में कितने दिन तक निगरानी में रखा जाएगा, इसका फैसला उसके स्वास्थ्य को देखते हुए लिया जाएगा।
13 Jul 2021 10:40AM,by: Vikash Kumar
उत्तराखंड सरकार ने सावन महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को परमिशन देने पर विचार करने की बात कही है। इस बीच राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कांवड़ यात्रा को मंजूरी न दिए जाने की मांग की है। आईएमए की उत्तराखंड यूनिट ने कहा कि ऐसा करने से कोरोना की तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है। आईएमए उत्तराखंड के सचिव अजय खन्ना की ओर से लिए गए पत्र में कहा गया है, 'हमारी आपसे अपील है कि कांवड़ यात्रा को मंजूरी न दें। देश के तमाम एक्सपर्ट्स ने कहा है कि जुलाई और अगस्त के दौरान कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।'
13 Jul 2021 10:06AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





