13 Jul 2021
महंगाई के नए आंकड़े आ गए हैं. जून महीने में महंगाई बढ़ने की दर यानी मुद्रास्फीति की दर में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। मई में यह दर 6.3% थी जबकि जून में घटकर 6.26% हो गई है।आम आदमी की नज़र से देखेंगे तो यह खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी बात होगी। महंगाई के नए आंकड़े यानी खोदा पहाड़ निकली चुहिया
13 Jul 2021 01:44AM,by: Imran Khan
नई दिल्ली। देश भर में 12 सितंबर 2021 को नीट 2021 - नीट (यूजी) 2021 की परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाएगा। 13 जुलाई शाम 5 बजे से एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि जिन शहरों में किया जाना है उनकी संख्या में बढ़ोतरी करते हुए 155 से 198 किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी दी है।
13 Jul 2021 01:44AM,by: Anurag patel
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में कुछ और समय के लिए रात के कर्फ्यू को बरकरार रखने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सभी गैर-जरूरी आवाजाही और गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है। निषेधाज्ञा प्रतिदिन रात 10 बजे से लागू होगी। सरकार ने भीड़ को कम करने के लिए कर्फ्यू में ढील के दौरान सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा को सख्ती से लागू करने का भी फैसला किया है।
13 Jul 2021 01:44AM, by: Babuaa Desk
उत्तर प्रदेश ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 12.98 लाख किसानों से गेहूं की अब तक की सबसे अधिक खरीद दर्ज की है, सोमवार को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को सूचित किया।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मौजूदा रबी विपणन सीजन (आरएमएस 2021-22) के दौरान उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 12.98 लाख किसानों से रिकॉर्ड 56.41 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। उत्तर प्रदेश: एमएसपी पर गेहूं की अब तक की सबसे अधिक खरीद दर्ज
13 Jul 2021 01:38AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



