13 Jul 2021
पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धु के बीच पनपा विवाद सतह पर आ गया था। अब पार्टी के और विधायक ने 'कैप्टन' के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर अकाली दल के लोगों को चंदा बांटने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पार्टी नेता राहुल गांधी से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया। कांग्रेस विधायक की ओर से अपनी ही पार्टी के नेता पर यह आरोप ऐसे समय में लगाए जा रहे हैं जब राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और पार्टी आपसी गुटबाजी से जूझ रही है।
13 Jul 2021 05:36AM,by: Vikash Kumar
आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 47881 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा आज 0.36 फीसदी बढ़कर 69625 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम)से करीब 8500 रुपये नीचे है। सोने और चांदी की वायदा कीमत में उछाल
13 Jul 2021 05:36AM,by: Vikash Kumar
कोविड -19 मामलों में लगातार गिरावट के साथ, शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में तालाबंदी प्रतिबंधों को और कम करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि नए दिशानिर्देशों के अनुसार, सिनेमा हॉल अब 50% बैठने की क्षमता के साथ काम कर सकते हैं, जबकि रेस्तरां पूरी क्षमता से काम कर सकते हैं।
13 Jul 2021 05:00AM, by: Babuaa Desk
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका की अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। यहां कोर्ट ने मेहुल चोकसी को अंतरिम बेल लेने की इजाजत दे दी है। बताया जा रहा है कि मेहुल चोकसी को मेडिकल ग्राउंड पर यह बेल मिली है। जमानत मिलने के बाद वो अब एंटीगुआ और बारबूडा की यात्रा कर सकेगा। एंटीगुआ में इलाज कराने के लिए अदालत ने मेहुल चोकसी को बेल दिया है। अदालत ने अपने फैसले में साफ किया है कि यह बेल उसे इसी आधार पर दिया गया है कि जब वो मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद यात्रा के लिए फिट घोषित कर दिया जाएगा तब उसे वापस डोमिनिका लौटना होगा।
13 Jul 2021 05:00AM,by: Vikash Kumar
राजस्थान सरकार ने सोमवार को राज्य में बिजली गिरने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
रविवार को प्रदेश के जयपुर, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां और धौलपुर जिलों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गये.
13 Jul 2021 03:27AM, by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन राज्यों में कोविड-19 की स्थिति को लेकर मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी 13 जुलाई को सुबह 11 बजे असम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए COVID-19 स्थिति पर बातचीत करेंगे।
13 Jul 2021 03:27AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



