14 Feb 2021
तपोवन में एनटीपीसी के निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 34 व्यक्तियों तक पहुंचने में रेस्क्यू अभियान जारी है। मलबे के बैक फ्लो की वजह से उसे हटाने में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ रही। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सुरंग से पांच शव निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि टीमें 130 मीटर तक पहुंच गई हैं और जल्द ही अगली सुरंग तक पहुंचने के लिए प्रक्रिया को तेज करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, छह शव रैणी और एक शव रुद्रप्रयाग से मिला है। अब तक कुल 50 शव शव बरामद किए गए हैं, जबकि सौ से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं, डीएम स्वाति सिंह भदौरिया और एसपी यशवंत सिंह भी मौके पर हैं और राहत-बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। दूसरी ओर जोशीमठ पुलिस स्टेशन में अब तक 29 लापता लोगों के मामले दर्ज किए गए हैं। पहचान में सहायता के लिए परिवार के 55 सदस्यों के डीएनए नमूने लिए गए हैं।
14 Feb 2021 11:01AM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर : तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आगज होते ही रोपाखार जलाशय के पास का पूरा मेला स्थल में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। संभाग के जिलो के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी पर्यटक आ रहे है। मेला स्थल पर एडवेंचर स्पोर्ट्स, मोटर बोट, फ़ूड जोन झूले तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भरपूर लुत्फ उठा रहे है।
14 Feb 2021 11:01AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ,प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौबे ने बताया कि जीएसटी में आयी विकृति को दूर करने हेतु कैट द्वारा 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है इस हेतु लगातार सभी व्यपारिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।
14 Feb 2021 11:01AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को अर्जुन बैटल टैंक (M-1A) सौंपा। अर्जिन टैंक को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने विकसित किया है। इस दौरान पीएम ने चेन्नई में मेट्रो रेल फेज़-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने चेन्नई को ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ बताया। प्रधानमंत्री ने रिकॉर्ड फसल उत्पादन और जल संसाधनों के अच्छे उपयोग के लिए तमिलनाडु के किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें पानी के संरक्षण के लिए जो भी कदम हो उसे उठाना चाहिए। हमे 'एक बूंद, अधिक फसल' का मंत्र याद रखना होगा।
14 Feb 2021 09:28AM,by: Thaneshwar sahu
सभी देशवासी आज पुलवामा हमले की दूसरी बरसी मना रहे हैं तो वहीं दुश्मन देश पाकिस्तान की शह पर आतंकवादियों ने आज रविवार जम्मू के जनरल बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों में विस्फोट कर उसे दहलाने की साजिश रची थी। लेकिन विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते हुए जम्मू में पुलवामा को दोहराने की एक बहुत आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। सतर्क सुरक्षा एजेंसियों ने न सिर्फ आतंकवादी हमले की साजिश को नाकाम बनाया है बल्कि जम्मू को दहलाने की साजिश को अंजाम देने वाले एक आतंकवादी को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है।अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।
14 Feb 2021 09:28AM,by: Thaneshwar sahu
मुंगेली : मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 15वीं कड़ी में कहा कि राज्य के बहुमूल्य संसाधनों का उपयोग करके छत्तीसगढ़ के लोग भी समृद्ध और खुशहाल बने। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में महिला स्व सहायता समूह तथा प्रतिभावान युवाओं के नवाचार से प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली का नए रास्ते बनाने की शुरूआत हो चुकी है।
14 Feb 2021 09:28AM,by: Thaneshwar sahu
नारायणपुर :अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन से जिले के लोगांे को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आज रविवार 14 फरवरी को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021 के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टोरेट कार्यालय से सायकिल रैली निकाली गयी। इस रैली में अधिकारी-कर्मचारियो, जनप्रतिनिधियों के साथ साथ जिलेवासीओ ने अपनी सहभागिता निभाई। वहीं इस सायकिल रैली में आकर्षण का मुख्य केंद्र 2 वर्ष की नन्ही बालिका राही मरावी रही, जो अपनी छोटी सी सायकल पर सवार होकर रैली में भाग लेने पहुंची। उपस्थित लोगों ने बालिका का जोरदार ताली बजाकर हौसला अफजाई की।
14 Feb 2021 09:28AM,by: Thaneshwar sahu
नारायणपुर :कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की विषेष पहल पर जिले के अंदरूनी गांवों के युवाओं को जिले की विकास गतिविधियों से अवगत कराने के उद्देष्य से जिला प्रषासन द्वारा मावा नारायणपुर युवा नारायणपुर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है। जिसके तहत् जिले के 10-10 गांवों के युवाओं को अलग-अलग समूह में नारायणपुर जिले में किये गये विषेष कार्यों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी देकर उनकोे शासन के साथ जोड़ा जा रहा है तथा अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021 का प्रचार-प्रसार ग्रामीण ईलाकों में करने के उद्देष्य से इस कार्यक्रम की शुरूआत जिला प्रषासन द्वारा की गयी है। इस कार्यक्रम के तहत् ग्रामीण युवाओं को जिले के महत्वपूर्ण कार्यालयों कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक, जिला अस्पताल, गरांजी एजुकेषन हब, शांत सरोवर, पहाड़ी मंदिर आदि का भ्रमण कराने सहित प्रेरणादायी फिल्म भी दिखाया जायेगा। इस दौरान इन युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने हेतु खेल सामग्री का वितरण किया जायेगा, और आने वाले दिनों में एक वहृद प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रषासन द्वारा किया जायेगा। जिनमें ये युवक-युवतियां शामिल होगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन करेंगी।
14 Feb 2021 09:28AM,by: Thaneshwar sahu
नारायणपुर :अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन से जिले के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आज रविवार 14 फरवरी को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021 के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टोरेट कार्यालय से सायकिल रैली निकाली गयी। इस रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सायकल रैली कलेक्टोरेट रोड से होते हुए नगर के मुख्य चौक-चौराहों से होकर पुनः कलेक्टोरेट कार्यालय में संपन्न हुई। सायकिल रैली में आईजी बस्तर पी. सुंदरराजन, कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, खिलाड़ी, जिले के गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, जिले की महिलाएं एवं युवक-युवतियां शामिल हुई। इस सायकल रैली में जिले की महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रैली को सफल बनाया। कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू ने इस सायकल रैली में शामिल होने वाले लोगों को धन्यावाद ज्ञापित किया।
14 Feb 2021 09:27AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







