14 Feb 2021
कोरोना वायरस (कोविड-19) के मानव कोशिकाओं में दाखिल होने को लेकर एक नया अध्ययन किया गया है। इससे इस बात पर नई रोशनी पड़ती है कि कोरोना कैसे मानव कोशिकाओं की प्रक्रिया पर कब्जा कर सकता है। भारतवंशी समेत विज्ञानियों के एक दल ने ऐसे मानव प्रोटीन की पहचान की है, जिसके इस्तेमाल से यह वायरस कोशिका प्रक्रिया पर कब्जा कर सकता है। इस अध्ययन से कोरोना से मुकाबले के लिए नई दवाओं के विकास की रहा खुल सकती है।
14 Feb 2021 04:47AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते बंद हुई रेल सेवाएं अभी भी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई हैं। भारतीय रेलवे की मानें तो 65 फीसद से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पूरी तरह रेल सेवाएं कब तक बहाल हो पाएंगी भारतीय रेलवे ने इसे स्पष्ट किया है। भारतीय रेलवे ने शनिवार को कहा कि सभी यात्री ट्रेनों के परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
14 Feb 2021 04:47AM,by: Thaneshwar sahu
रायगढ़: कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में गत दिवस आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोतरा रोड रेल्वे बंगलापारा की गली में किराना दुकान से लगे मकान की तलाशी मोहल्ले के गवाहों को बुलाकर ली गई, जिसमें मकान में कोई व्यक्ति नहीं पाया गया किन्तु मकान के कमरों में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की भरी और खाली बोतलों के साथ नये ढक्कन और शीशी में ढक्कन लगाने की मशीन भी जप्त की गई। मकान में झारखण्ड राज्य में बिकने वाली प्लास्टिक बोतलों में भरी 222 नग ब्लैक रॉक व्हीस्की की 18 पेटियां बरामद हुई, ओडिसा राज्य की 08 बोतल रॉयल स्टेग व्हीस्की, 12 बोतल और 54 पाव मेक्डॉवल नं. वन, 42 पाव इम्पीरियल ब्लू व्हीस्की के जप्त किये गये। देशी प्लेन और अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्राण्ड के 21000 नये ढक्कन और 1000 खाली शीशियां बरामद की गई। आबकारी टीम ने पकड़ा झारखण्ड एवं ओडिसा की शराब का जखीरा
14 Feb 2021 04:46AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन पर जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जा रही है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने जल जीवन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जल जीवन मिशन के कार्यों को जिले स्तर पर क्रियान्वित किए जाने और स्थानीय ठेकेदारों को कार्यों के क्रियान्वयन में सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
14 Feb 2021 04:46AM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर : मैनपाट के रोपाखार जलाशय के पास आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का रंगारंग समापन 14 फरवरी को होगा। सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री कैलाश खेर और पद्मश्री अनुज शर्मा की गायकी शमा बांधेंगे, वजी भोजपुरी सुपर स्टार काजल राघवानी, लाईड एण्ड साउड की प्रस्तुति, शिव झांकी, शौल सेकर्स डांस ग्रुप कलकत्ता तथा घनश्याम महानंद गायक के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शक झूमेंगे।
14 Feb 2021 04:15AM,by: Thaneshwar sahu
टोकियो : भारत में शुक्रवार रात लगे भूकंप के झटकों के करीब 20 घंटे बाद जापान में तेज भूकंप आया। इसमें दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। शनिवार रात आए भूकंप से डरकर लाखों लोग घरों से बाहर आ गए और यातायात थम गया। जापान के बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति भी भंग हो गई। समुद्र में सूनामी आने का खतरा महसूस नहीं किया गया है।
14 Feb 2021 04:15AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे डोज की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश में 793 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। यह सभी वे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें, 16 जनवरी को कोरोना की पहली खुराक दी गई थी। कार्यक्रम के पहले दिन जितने लोगों को कोरोना का टीका लगा था, उनमें से आज 1917 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदेश के टीकाकरण केंद्रों में बुलाया गया था, जिसमें से 793 स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण करवाने पहुंचे।
14 Feb 2021 03:46AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 14 फरवरी को प्रसारित होने वाले 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
14 Feb 2021 03:45AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





