14 Feb 2021
नारायणपुर :अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन से जिले के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आज रविवार 14 फरवरी को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021 के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टोरेट कार्यालय से सायकिल रैली निकाली गयी। इस रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सायकल रैली कलेक्टोरेट रोड से होते हुए नगर के मुख्य चौक-चौराहों से होकर पुनः कलेक्टोरेट कार्यालय में संपन्न हुई। सायकिल रैली में आईजी बस्तर पी. सुंदरराजन, कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, खिलाड़ी, जिले के गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, जिले की महिलाएं एवं युवक-युवतियां शामिल हुई। इस सायकल रैली में जिले की महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रैली को सफल बनाया। कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू ने इस सायकल रैली में शामिल होने वाले लोगों को धन्यावाद ज्ञापित किया।
14 Feb 2021 09:27AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न अंतर्विभागीय समिति की बैठक में भूमि आबंटन संबंधी प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की आवसीय योजना और बलरामपुर जिले के जामड़ी में कृषि महाविद्यालय सहित अन्य आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शास्वत वर्मा, आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सलिल श्रीवास्तव सहित अंतर्विभागीय समिति के सदस्य उपस्थित थे।
14 Feb 2021 09:27AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी नरवा योजना प्रदेश में भू-जल की रिचार्जिंग का बहुत बड़ा साधन बन रही है। हमारे प्रयासों को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा भी सराहा गया है। बिलासपुर और सूरजपुर जिले की परियोजनाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। हमने पुरानी जल संसाधन परियोजनाओं की कमियों को दूर किया ताकि वास्तविक सिंचाई का रकबा बढे़, इसके अलावा भी बड़ी-बड़ी नई योजनाएं हाथ में ली हैं। बोधघाट के अलावा शेखरपुर बांध, ढांडपानी बांध, रेहर अटेम जैसी 15 परियोजनाओं पर ध्यान दिया जा रहा था। हमारा लक्ष्य है कि आगामी 5 साल में प्रदेश में ऐसी जल अधोसंरचनाओं का विकास हो जाए, जिससे राज्य की सिंचाई क्षमता दोगुनी हो जाए। मैं यह खुशखबरी भी साझा करना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ की नई जल संसाधन विकास नीति तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। जल्दी ही प्रदेश को नई जल संसाधन नीति के रूप में अधोसंरचना विकास की नई सौगात मिलेगी।
14 Feb 2021 08:34AM,by: Babuaa Desk
आइपीएल 2021 के सत्र के लिए इस महीने होने वाली खिलाडि़यों की नीलामी में बायें हाथ के भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज दिलीप दोशी के पुत्र नयन दोशी सबसे उम्रदराज और अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। आइपीएल की नीलामी में 292 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जिसमें 42 वर्षीय नयन सबसे उम्रदराज और 16 साल के नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं
14 Feb 2021 08:33AM,by: Thaneshwar sahu
ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में भारतीय छात्रा रश्मि सामंत ने इतिहास रचा है। चुनाव जीतकर वह विश्वविद्यालय छात्र संघ की भारतीय मूल की पहली अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में औपनिवेशिक सोच कम करने और कार्बन उत्सर्जन कम करने का वादा किया है।
14 Feb 2021 08:33AM,by: Thaneshwar sahu
महात्मा गांधी की पोती तारा गांधी भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार के खेत कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध में अपना समर्थन दिया और कहा कि उनकी यात्रा "राजनीतिक" नहीं है। 87 वर्षीय भट्टाचार्य गांधी फाउंडेशन के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को दिल्ली-यूपी सीमा पर गाजीपुर सीमा विरोध स्थल पर पहुँची।
14 Feb 2021 07:31AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





