14 Jul 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के सांसदों के साथ बुधवार को डिफेंस कमिटी की बैठक से वॉकआउट किया है। राहुल गांधी और कांग्रेस के दूसरे सांसदों ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन चेयरमैन ने इसकी इजाजत नहीं दी और इसके विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
14 Jul 2021 06:06PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के अध्ययन के लिए राजस्थान सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बुधवार को नया रायपुर मंत्रालय महानदी भवन पहुंचे। मंत्रालय में कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ. एम.गीता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना और गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों को योजना के संचालन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। राजस्थान से पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में सचिव पंचायती राज विभाग मंजू राजपाल, सचिव पशुपालन विभाग डॉ. आरूषि मलिक, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण विश्वमोहन शर्मा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डूंगरपुर डॉ. अंजली राजोरिया, जिला परिषद जोधपुर इंद्रजीत यादव, जिला परिषद जयपुर पूजा कुमारी पार्थ, जिला परिषद अलवर जसमीत सिंह संधु, जिला परिषद झालावाढ़ श्रीनिधि बीटी, जिला परिषद पाली श्वेता चौहान, जिला परिषद अजमेर गौरव सैनी, जिला परिषद टोक डॉ. सौम्या झा, अतिरिक्त निदेशक गो-पालन विभाग डॉ. लाल सिंह, प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पराग चौधरी और राजस्थान सरकार गोबर-धन परियोजना के नोडल अधिकारी विजय कुमार शर्मा पहुंचे। राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी 16 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के संचालन का अध्ययन करेंगे।
14 Jul 2021 04:59PM,by: Vikash Kumar
शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जगह-जगह कूड़ेदान लगाए हैं। शहरवासी दो कदम चलने से बचने के लिए अपने यहां का कचरा कूड़ेदान में डालने के बजाय बाहर फेंक कर चले जाते हैं। यह फोटो babuaa रिपोर्टर ने शहीद वीर नारायण कॉम्प्लेक्स से ली है। जहां कचरे को डस्टबिन में ना डालकर बाहर ही फेक दिया जाता है। कूड़ेदान में नहीं बाहर फेंक रहे कचरा
14 Jul 2021 04:59PM,by: Vikash Kumar
मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद ही शहर की बदहाल सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। मुख्य चौराहों पर ही बुरे हाल नजर आए तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी। सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालक जिम्मेदार अधिकारियों को कोसते दिखाई दिए। हल्की बारिश में ही राजधानी की रोड़ बेहाल
14 Jul 2021 04:59PM,by: Vikash Kumar
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देषानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शषि तिर्की के मार्गदर्षन में एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत निःषुल्क कैंसर स्क्रींिनंग कैंम्प का आयोजन जिला चिकित्सालय में 16 जुलाई 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 03ः00 तक किया जाना है जिसमें समस्त कैंसर संभावित मरीजों की जॉच एवं उपचार प्रषिक्षित चिकित्सकों एवं स्टॉफ नर्सों के द्वारा किया जायेगा। कैंसर कैम्प में समस्त पुरूष एवं महिला जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है, उनका ब्लड प्रेसर एवं ब्लड सुगर की जॉच निःषुल्क की जावेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुये अधिक से अधिक मरीज सम्मिलित होकर कैंम्प का लाभ ले सकते है।
14 Jul 2021 03:48PM,by: Vikash Kumar
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के सभी स्वास्थ्य अमला की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी चिकित्सीय व्यवस्था की जानकारी लेते हुए दवाई की उपलब्धता, पानी, बिजली, जर्जर भवन, संस्थागत प्रसव से अवगत हुए तथा कोरोना के तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए सभी स्वास्थ्य अमला को दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर की व्यववस्था समय रहते करने के निर्देश दिये। उन्होंने सुपोषण योजना अंतर्गत कुपोषण एवं सुपोषण बच्चों की जानकारी ली तथा 0-6 वर्ष के सभी बच्चों की हिमोग्लोबिन जांच कराने के निर्देश दिये। उन्होंने डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य केन्द्र में समय में आने-जाने की जानकारी लेकर समय में आने-जाने के निर्देश दिये।
14 Jul 2021 03:48PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





