14 Jul 2021
एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरकुटा केन्द्र क्र 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद एवं ग्राम कुआंपाली में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र 22 जुलाई 2021 तक जमा किया जा सकता है। जिस ग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है आवेदक को उसी ग्राम या नगर की निवासी होना चाहिए। निर्धारित आवेदन प्रारूप में शैक्षणिक योग्यता हेतु ग्रेडिंग मान्य नहीं किया जाएगा। निर्धारित पूर्णांक, प्राप्तांक, अंकसूची मान्य किया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन परियोजना कार्यालय बिल्हा में 22 जुलाई शाम 5ः30 तक सीधे कार्यालय में या पंजीकृत डाक से भेज सकते है।
14 Jul 2021 03:48PM,by: Vikash Kumar
प्रदेश के सभी कोर्ट 19 जुलाई से खुल जाएंगे । हाईकोर्ट ने आदेश देते कहा कि अब कोविड की स्थिति थोड़ी संभली है इसलिए प्रदेश के सभी कोर्ट को खोला जाये। हाईकोर्ट ने अपने निर्देश में कहा है कि चाहे जिला न्यायालय हो परिवार न्यायालय हो या कोई भी न्यायालय सभी न्यायालयों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा ।
14 Jul 2021 03:42PM,by: Vikash Kumar
मगरलोड : धमतरी जिले के ग्राम खिसोरा में सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने ग्रामवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। जनपद पंचायत मगरलोड के सभापति सर्वेश बाफना ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सब की है। वृक्षारोपण से पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने में मदद करता है। इस कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू, ज्योति ठाकुर, राजेश साहू, डीहु राम साहू, कुसुमलता साहू, कान्ति कंवर, गिरेश साहू, सर्वेश बाफना, गिरीस ,तोषण, चन्द्रहास और कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता गन उपस्थिति रही।
14 Jul 2021 03:29PM,by: Anurag patel
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वैक्सीन के उपलब्धता पर आलोचना करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि "वैक्सीन की उपलब्धता के संदर्भ में मुझे विभिन्न राज्य सरकारों और नेताओं के बयान एवं पत्रों से जानकारी मिली है। तथ्यों के वास्तविक विश्लेषण से इस स्थिति को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।" उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है कि "मीडिया में भ्रम व चिंता पैदा करने वाले बयान देने वाले नेताओ को इस बात पर आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है क्या उन्होने शासन प्रक्रिया व इससे सबंधित जानकारियों से इतनी दूरी बना ली है कि वैक्सीन आपूर्ति के संदर्भ में पहले से ही दी जा रही जानकारियों का उन्हें कोई अता-पता नहीं है।" बता दें कि मनसुख मंडाविया को हाल में ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
14 Jul 2021 03:27PM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




