14 Jul 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओलंपिक में तिरंगा लेकर चलने वाले खिलाड़ियों से बात कर उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा,देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं। लेकिन उम्मीदों को बोझ बनाकर खुद पर हावी नहीं होने दें, बल्कि अपनी विजय की नींव बनाएं। मजबूत नींव पर ही सफलता की बुलंद इमारत खड़ी होती है,आपके परिश्रम और तैयारी के बेहतर नतीजों का देश इंतजार कर रहा है।
14 Jul 2021 11:02AM,by: Imran Khan
राजस्थान में कोरोना वायरस के कप्पा स्वरूप से संक्रमित 11 मरीज मिले हैं। राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कप्पा स्परूप से संक्रमित 11 मरीजों में से 4-4 अलवर और जयपुर, दो बाड़मेर से और एक भीलवाड़ा से हैं। उन्होंने बताया कि जीनोम अनुक्रमण के बाद इन मामलों की पुष्टि हुई है।
14 Jul 2021 10:34AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने देश में बढ़ती महंगाई के लेकर विरोध हाजिर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "भाजपा की विफल नीतियों और महामारी ने पहले ही 97% आबादी को गरीब बना दिया है और कई लोगों की आजीविका चली गई है।" बता दें कि कांग्रेस महंगाई को लेकर मोदी सरकार का लगातार विरोध कर रही है। इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा महंगाई के ख़िलाफ़ साइकिल रैली भी निकली गयी है।
14 Jul 2021 10:33AM,by: Anurag patel
कोरोना की दूसरी लहर के मंद पड़ते ही लोग बाजारों और पर्यटन स्थलों में उमड़ रहे हैं। मास्क और सोशल डिस्टेंशिंग जैसे नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। केंद्र सरकार और खुद प्रधानमंत्री की ओर से अपील किए जाने के बाद कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। ऐसे में अब गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि जिन स्थानों पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, वहां फिर से पाबंदियां लगा दी जाएं।
14 Jul 2021 10:06AM,by: Vikash Kumar
रांची। आज बुधवार को झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में रमेश बैस ने शपथ ग्रहण किया। झारखंड के मुख्य न्यायाधीश डाॅ. रविरंजन द्वारा उन्हें शपथ दिलाई गई। कल मंगलवार को रमेश बैस रांची पहुंचे है। उनकी स्वागत व अगवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं किया। बता दें कि रमेश बैस छत्तीसगढ़ से 7 बार सांसद चुने जा चुके है।
14 Jul 2021 09:29AM,by: Anurag patel
नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि दुनिया कोरोना की तीसरी लहर देख रही है। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाना होगा कि तीसरी लहर भारत से न टकराए। पीएम ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि हमें भारत में कब तीसरी लहर आएगी, इस पर चर्चा करने के बजाय हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। दुनिया कोरोना की तीसरी लहर देख रही है : नीति आयोग
14 Jul 2021 09:03AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




