15 May 2021
कोरोना काल में भी सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ अपना शिकंजा कसा हुआ है। आतंकवादियों का नेटवर्क कमजोर करने के लिए ये सुरक्षाकर्मी निरंतर अभियान जारी रखे हुए है। इसी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा से चार ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने में उनकी मदद की थी। पुलवामा से आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त चार लोग गिरफ्तार
15 May 2021 12:44PM,by: Thaneshwar sahu
आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने देश में कोरोना संकट को लेकर शनिवार को एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि कोरोना एक आपदा है जो कि मानवता के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व के सामने अपना उदाहरण रखना है, सारे भारत को एक समूह के नाते सारे भेद भूलकर सभी को एक टीम की तरह काम करना है।
15 May 2021 12:44PM,by: Vikash Kumar
हैदराबाद से 75 हजार को-वैक्सीन की खेप राजधानी रायपुर पहुंची है। आने वाले दिनों में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को को-वैक्सीन लगाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले आज एयर इंडिया की फ्लाइट से 6 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन की खेप रायपुर पहुंची। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की दोनों की कोरोना वैक्सीन शामिल है। वहीं कल से यानी रविवार से एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगेगा।
15 May 2021 12:25PM,by: Vikash Kumar
चीन का जुरोंग रोवर सात महीने की अंतरिक्ष यात्रा, तीन महीने तक ऑर्बिट की परिक्रमा और आखिरी कठिन सात मिनट को पार कर शनिवार सुबह मंगल ग्रह की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया। चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने शनिवार सुबह इसकी पुष्टि की है। सीएनएसए ने बताया कि देश का पहला रोवर जुरोंग मंगल ग्रह पर सफलता पूर्वक लैंड कर गया है।
15 May 2021 12:18PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



