15 May 2021
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कई राज्यों में संक्रमितों, अस्पताल में भर्ती होने मरीजों और मौतों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी कि दुनिया के लिए महामारी का दूसरा साल पहले साल से भी अधिक घातक होगा।
15 May 2021 05:20AM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण से इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश वीके श्रीवास्तव की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी. 23 अप्रैल को जस्टिस वीके श्रीवास्तव को लखनऊ के लोहिया अस्पताल ले जाया गया था. आरोप है कि लोहिया अस्पताल में ना अटेंडेंट मिला और ना अन्य कोई सुविधा. बाद में उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया था.
15 May 2021 04:52AM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी ने भारत के दक्षिण भारतीय राज्य गोवा में दहशत-सी फैला दी है। मंगलवार को गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 26 मरीज़ों की मौत हो गई। बुधवार तड़के उसी अस्पताल में 15 और मरीज़ों की जान चली गई। गोवा में बुधवार को कोरोना के कारण 75 मरीज़ों की मौत हो गई। राज्य में अब तक एक दिन में मरने वालों की सबसे अधिक संख्या है। यहां के कोविड अस्पतालों की हालात और ऑक्सीजन की कमी के कारण तनाव बढ़ रहा है। गोवा में ऑक्सीजन की आपूर्ति सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। गोवा: अचानक क्यों बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले..
15 May 2021 04:51AM,by: Imran Khan
मध्य प्रदेश में गत साढ़े चार महीनों में 22 बाघों की मौत ने वन्यप्राणी प्रबंधन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इस अवधि में प्रदेश में हर छठे दिन में औसतन एक बाघ की मौत हुई है। इनमें से छह तो पिछले आठ दिनों में मरे हैं। इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में बाघों की मौत का यह आंकड़ा पहली बार सामने आया है।
15 May 2021 04:04AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





