16 Jan 2021
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत महिला नक्सली सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सली चिलकापल्ली और रायगुड़ा के बीच जंगलों में छिपकर भाग रहे थे। संदेह होने पर जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।
16 Jan 2021 01:29PM,by: Imran Khan
रायपुर :स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने आज यहां पंडित जवाहर लाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर पहुंचकर यहां चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण किया और कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हेल्थ वर्कर्स के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्हांेेने कहा कि कोरोना से जंग के लिए हथियार अब हमारे पास आ चुका है। अब हमें पूरी सावधानी से सभी नियमों का पालन करते हुए इस महामारी को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित करके मेहनत से बनाया गया है। इसे लगवाने में किसी को संकोच नहीं करना चाहिए। वैक्सीन के कुछ साइड इफेक्ट होंगे भी, तो चिकित्सकों की निगरानी एवं सलाह से उसे भी दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए वे भी अपनी बारी आने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
16 Jan 2021 01:00PM,by: Thaneshwar sahu
अडानी रेलवे ट्रांसपोर्ट, जीएमआर एंटरप्राइजेज और गोदरेज प्रॉपर्टीज सहित दस फर्मों ने कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) को सिटी सेंटर रेल मॉल में पुनर्विकास करने के लिए बोलियां प्रस्तुत की हैं। परियोजना की लागत लगभग 1,600 करोड़ आंकी गई है। भारतीय रेलवे स्टेशनों के विकास निगम (IRSDC) ने कहा कि इस परियोजना को दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डे की परियोजनाओं की तुलना में अधिक बोलियाँ मिलीं।
16 Jan 2021 12:39PM,by: Ashna Ali
रायपुर के उरला इलाके में दिनदहाड़े 20 लाख रुपए की लूट हो गई। अलग- अलग बाइक पर सवार 7 युवकों ने सरेराह उसे घेरा और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। घटना शनिवार की दोपहर उरला इलाके में हुई। युवक चीखता रह गया और सुनसान सड़क का फायदा उठाकर लुटेरे भागने में कामयाब रहे। लूट का शिकार हुए युवक ने अपने मालिक को सारी बात बताई और अब घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस की टीम जांच कर रही है।
16 Jan 2021 12:38PM,by: Imran Khan
रायपुर : दंतेवाड़ा से लापता हुआ छत्तीसगढ़ का ड्रोन मास्टर पीयूष की खबर लापता होने के पांचवें दिन यानि शुक्रवार को मिली। पीयूष को गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल नारायणपुर में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे पीयूष झा की छाती की हड्डी टूटी हुई है। पीयूष की हालत गंभीर बनी हुई है।
16 Jan 2021 11:29AM,by: Thaneshwar sahu
नेपाल सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड -19 वैक्सीन 'कोविशिल्ड' के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है, जिसका निर्माण पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा किया जा रहा है। घोषणा के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके नेपाली समकक्ष प्रदीप कुमार ग्यावली के बीच दिल्ली में एक बैठक हुई। नेपाल ने अब तक 2.6 लाख से अधिक COVID-19 मामलों की सूचना दी है।
16 Jan 2021 11:29AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





