16 Jan 2021
रायपुर : देश व्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत आज यहां रायपुर में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में टीकाकरण शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज ऑपरेशन थिएटर में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी श्रीमती तुलसा तांडी को कोविशील्ड वैक्सीन की पहला टीका लगाया है। पंडरी जिला चिकित्सालय में हेमन्त दुबे को पहला टीका लगाया गया। इसी तरह एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ. नितिन नागरकर को वहां पहला टीका लगाया गया।
16 Jan 2021 09:59AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डाॅ. श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संयुक्त सचिव वित्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की
16 Jan 2021 09:00AM,by: Thaneshwar sahu
अदार पूनावाला ने शनिवार को अपने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशिल्ड वैक्सीन का डोज़ लिया। उसे प्राप्त करने का एक वीडियो साझा करते हुए, पूनावाला ने लिखा, "(कोविशिल्ड की सुरक्षा और प्रभावकारिता का समर्थन करने के लिए), मैं स्वयं टीका लेने में हमारे स्वास्थ्यकर्मियों से जुड़ता हूँ।" उन्होंने कहा, "मैं भारत और श्री नरेंद्र मोदी जी को दुनिया के सबसे बड़े COVID-19 टीकाकरण रोल-आउट को शुरू करने में बड़ी सफलता की कामना करता हूं।"
16 Jan 2021 07:57AM,by: Ashna Ali
रायपुर : छत्तीसगढ़ में खुशियों के टीका लगाने का शुभारंभ शनिवार की सुबह दस बजे हो गयी। राजधानी रायपुर जिला चिकित्सालय पंडरी में सुबह वार्ड बॉय हेमंत दुबे को पहला कोरोना टीका लगाया गया। दूसरा टीका सफाईकर्मी चितरु ठापर को लगाया गया। एम्स रायपुर में सुबह सबसे पहले यहां के डायरेक्टर डॉ नितिन नागरकर को कोरोना टीका लगाया गया। दूसरे नंबर पर सफाई कर्मी मलखान जांगड़े को टीका लगाया गया। एम्स के डायरेक्टर डॉ नितिन नागरकर ने निगरानी कक्ष में टीकाकरण करवाने वाले सफाईकर्मी मलखान जांगड़े से बात की और पूछा कैसे लग रहा है? श्री जांगड़े ने बताया कि अच्छा। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में सुबह स्वास्थ्य कर्मी तुलसा तांडी को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीकाकरण शुभारंभ की मंगल कामना की है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोवैक्सीन लगवाने वाले वारियर्स की सराहना की और लोगों के सुखमय जीवन की मंगल कामना की। कोरोना वैक्सीन : जानें छत्तीसगढ़ में किस-किस को लगा पहला टीका
16 Jan 2021 07:44AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






