16 Jan 2021
रायपुर : कोरोनावायरस की जंग में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इसी कड़ी मे आज एम्स रायपुर में सुबह सबसे पहले यहां के डायरेक्टर डॉ नितिन नागरकर को कोरोना टीका लगाया गया। रायपुर एम्स मे पहला टीका डायरेक्टर डॉ नितिन नागरकर को लगा
16 Jan 2021 06:43AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी आशंकाओं, अफवाहों और भ्रम को दूर करने के लिए दिल्ली स्थित एम्स के डॉयरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने खुद आज कोरोना वैक्सीन की डोज ली है। देश भर में आज कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत हुई है। पीएम मोदी ने खुद वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की। दिल्ली के एम्स में कोरोना के खिलाफ पहला टीका लगाया गया है। इसके बाद एम्स के डॉयरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने भी वैक्सीन की डोज ली है। डॉक्टर गुलेरिया देश के टॉप चिकित्सा विशेषज्ञ हैं। डॉ. गुलेरिया ने वैक्सीन लगवाकर सभी तरह की आशंकाओं को निराधार साबित कर दिया है।
16 Jan 2021 06:25AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एम्स में डॉक्टरों और संभावित वैक्सीन लाभार्थियों को ज्वाइन किया. दिल्ली में शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन ड्राइव के शुभारंभ में होगा।
पीएम के अनुसार, ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है की इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा.
16 Jan 2021 06:25AM, by: Ashna Ali
कोरोना महामारी के बीच भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था। कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर ये सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी? अब वैक्सीन आ गयी है, बहुत कम समय में आ गई है। उन्होंने कहा कि भारत की वैक्सीन ऐसी तकनीक पर बनाई गई है जो भारत में ट्राइड और टेस्टेड है। ये वैक्सीन स्टोरेज से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तक भारतीय स्थितियों और परिस्थितियों के अनुकूल हैं। यही वैक्सीन भारत को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक जीत दिलाएगी।
16 Jan 2021 06:16AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। राजधानी के छेरीखेड़ी के पास गैस टैंकर और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फंस गया। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इधर हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए मुंबई - कलकत्ता हाईवे को वनवे किया गया है। कैप्सूल में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए मौके पर डाॅक्टरों की टीम पहुंची है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर है। छेरीखेड़ी के पास हादसा - गैस टैंकर और डंपर में जोरदार टक्कर
16 Jan 2021 05:43AM,by: Imran Khan
रायपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अपने प्रभार वाले कोण्डागांव जिले में संचालित स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि कोण्डागांव जिला सभी आकांक्षी जिलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जिले में चल रही कोविड नियंत्रण संबंधी गतिविधियों को स्वास्थ्य विभाग ने भी सराहा है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने इसके लिए जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। कोविड अस्पतालों में बेहतर सुविधा देने में कोण्डागांव रहा अव्वल
16 Jan 2021 05:43AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







