16 May 2021
कोरोना सक्रमंण की वृद्धि एवं मृत्यु दर पर अकुंश लगाने जिला प्रशासन व्यवस्था को सुधार करने एवं मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डाॅक्टरों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गयी है जो नियमित समय अन्तराल में मरीजों का इलाज तथा स्थिति का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोविड मरीजों का बेहतर इलाज प्राप्त हो सके इसके लिए उन्होंने व्यवस्था दुरूस्त करने एवं निगरानी रखने की तहसीलदारों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर स्वयं नियमित निरीक्षण कर चिकित्सा अमला को समझाईश देकर मनोबल भी बढ़ा रहे हैंै। उन्होंने सभी ड्यूटीरत डाॅक्टरों एवं चिकित्सा अमला को पूरे सेवाभाव से कार्य करने कहा है। मृत्यु दर को रोकने हर संभव प्रयास रोकने के निर्देश दिये है। सूरजपुर : कोविड अस्पताल की व्यवस्था पर प्रशासन हुआ सख्त
16 May 2021 02:04PM,by: Vikash Kumar
कवि डॉ.कुमार विश्वास भी कोरोना संक्रमित मरीजों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। वही गाजियाबाद के एक इलाके में कोविड केयर सेंटर भी बनवाया है। इस सेंटर में आने वाले लोगों को मदद दी जा रही है। इस सेंटर पर आसपास के इलाके से आने वाले गांव वालों और अन्य लोगों को दवाएं दी जा रही हैं जिससे वो कोरोना से बचाव कर सकें।
16 May 2021 01:42PM,by: Vikash Kumar
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने मिनी लाकडाउन की अवधि में वृद्धि कर दी है। राज्य सरकार ने वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के कारण लगाई गई पाबंदियों को 31 मई तक बढ़ा दिया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने को कहा है। स्थानीय स्तर पर दुकानों को खोलने के क्रम का फैसला जिला उपायुक्तों पर छोड़ा गया है।
16 May 2021 01:40PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकारी राशन की दुकानें खुलने का समय कम किया गया है। 15 मई को खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने सभी राज्यों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत सरकारी राशन की दुकानों को महीने में हर रोज खोलने के लिए कहा गया है। साथ ही दुकानें खोले जाने का समय भी बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि समय कम होने की वजह से बहुत से लोग अपना राशन लेने दुकानों पर समय से नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में उनके हित को देखते हुए दुकानों को पूरे दिन खोलने का फैसला किया गया है। इस तरह लोग पूरे दिन में अलग-अलग समय पर आकर अपना राशन ले सकेंगे और भीड़ भी जमा नहीं होगी।
16 May 2021 01:13PM,by: Vikash Kumar
बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस हिंसा को आजादी के बाद की सबसे बड़ी हिंसा बताया है. उन्होंने कहा कि हिंसा से लोग इतने डर गए हैं कि वो धर्म परिवर्तन के लिए भी तैयार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही, क्योंकि वो भी सत्ताधारी पार्टी से डरी हुई है.
16 May 2021 12:48PM,by: Vikash Kumar
पंडित सुंदरलाल विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है । छत्तीसगढ़ शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग व विश्वविद्यालय द्वारा सत्र परीक्षाएं जून-जुलाई 2020 21 के स्नातक प्रथम द्वितीय एवं अंतिम वर्ष , स्नातकोत्तर पूर्व एवं अंतिम वर्ष तथा सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के सत्र परीक्षाएं की अंतिम समय सारणी जारी कर दिया गया है। प्रश्न पत्र एवं एडमिट कार्ड व आंसर शीट किस प्रकार से प्राप्त करें एवं बनाए नीचे दिए गए है। पढ़े निर्देश
16 May 2021 12:36PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








