16 May 2021
नीति आयोग के सदस्य और वैक्सीन पर गठित टास्कफोर्स के प्रमुख डाक्टर वीके पाल ने कोविशील्ड की दो डोज के बीच अंतराल बढ़ाने के फैसले को वैक्सीन की कमी से जोड़े जाने पर दुख जताया है। उनके अनुसार यह फैसला कोविशील्ड के देश-विदेश में मिले डाटा के विश्लेषण के आधार पर विज्ञानियों की सलाह पर किया गया है। उन्होंने इसका कोई मतलब नहीं निकालने का आग्रह किया।
16 May 2021 12:28PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना वैक्सीन को लेकर दिल्ली में लगे पोस्टरों के मामले में 21 एफ आई आर दर्ज की गई है इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि इनमें से कुछ लोगों को जमानत मिल गयी है. इसी बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी का घेराव करते हुए ट्वीट किया हैं.
16 May 2021 12:01PM,by: Vikash Kumar
अन्ना यूनिवर्सिटी ने रीसेट परीक्षा स्थगित कर दी है. अन्ना विश्वविद्यालय के यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों के लिए फिर से परीक्षा निर्धारित की गई थी, जो इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य मुद्दों के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिये यह परीक्षा आयोजित की जानी थी. अन्ना विश्वविद्यालय की पुन: परीक्षा समय सारिणी 2021 जल्द ही जारी की जाएगी. इससे पहले, अन्ना यूनिवर्सिटी रीटेस्ट 17 मई, 2021 को आयोजित होने वाला था. विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में यह कहा गया है कि अन्ना यूनिवर्सिटी रीटेस्ट, जो 17-05-2021 से शुरू होने वाला था, स्थगित कर दिया गया है.
16 May 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
कोरोना काल की दिक्कतों के बीच मौसम विभाग ने किसानों को एक राहत भरी खबर दी है। बताया गया कि इस बार मानसून 10 जून को छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। अगर सब सामान्य रहा तो मानसूनी बादल 21 जून तक पूरे प्रदेश को ढक चुके होंगे। मानसून के समय से आने से खेती संबंधी कामों में तेजी आएगी।
16 May 2021 11:30AM,by: Imran Khan
युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य एवं गुजरात के प्रभारी राजीव सातव जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करे।
16 May 2021 10:58AM,by: Thaneshwar sahu
मौसम विभाग के मुताबिक ताउते अगले 24 घंटे में गंभीर और उसके बाद बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। यह 18 मई की दोपहर से शाम के बीच गुजरात के पोरबंदर से होता हुआ पाकिस्तान की ओर रुख करेगा। वही गुजरात में येलो अलर्ट किया गया है। तोकते तूफान इस दौरान पोरबंदर और नालिया तट पर इसके भारी तबाही मचाने का आसार है। ताउते चक्रवात से अबतक कर्नाटक में चार लोगों की मौत हो गई और 73 गांव प्रभावित हैं। ताउते चक्रवात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की। बैठक के बाद अस्पतालों में पावर बैकअप बनाए रखने पर जोर दिया। "तोकते" चक्रवाती तूफान : गुजरात में जारी हुआ येलो अलर्ट
16 May 2021 10:58AM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस ने गुजरात सरकार पर कोरोना संक्रमण के सही आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया है। दरअसल पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुजरात सरकार कोरोना के असल आंकड़े छिपाकर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ राज्य सरकारों के साथ मिलीभगत कर रही है और कोरोना से मरने वालों की संख्या का सही आंकड़ा नहीं पेश किया जा रहा है।
16 May 2021 10:36AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







