16 May 2021
बिलासपुर, जिला प्रशासन द्वारा कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस की बीमारी को लेकर सावधानी बरतने की अपील की गई है। कलेक्टर द्वारा होम आईसोलशन में रहकर आक्सीजन सिंलेडर, वेनटिलेटर का उपयोग करने वाले मरीजों को इसका ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल संपर्क करने की अपील की गई है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में इसके इलाज की व्यवस्था की गई है। बिलासपुर में भी ब्लैक फंगस को लेकर सतर्क रहने की अपील
16 May 2021 05:32AM,by: Thaneshwar sahu
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर खड़ी ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर लदे लिक्विड कंटेनर से ऑक्सीजन लीक होने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन के साथ चल रहे टेक्निकल स्टाफ की मदद से ऑक्सीजन के लीकेज को बंद किया. लीकेज बंद होने के बाद ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई.
16 May 2021 05:32AM,by: Vikash Kumar
आज उपचार के दौरान सांसद राजीव सातव का निधन हो गया। कांग्रेस के सांसद राजीव सातव 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें पुणे के जहांगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनकी हालत बिगड़ती गई और फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। राज्यसभा सांसद राजीव सातव की कोरोना संक्रमण से निधन
16 May 2021 04:47AM,by: Vikash Kumar
चित्रकूट जिला जेल में गैंगवार के चलते हुई फायरिंग की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हुए और संबंधित अफसरों को तत्काल आदेश जारी किया कि, सिर्फ छह घंटे के अंदर ही इस मामले की रिपोर्ट हाजिर करें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी महानिदेशक जेल आनंद कुमार ने इस मामले की रिपोर्ट तलब की है।
16 May 2021 04:01AM,by: Vikash Kumar
इजरायली सेना के हवाई हमले में शनिवार को गाजा सिटी स्थित एक बहुमंजिला इमारत ध्वस्त हो गई, जिसमें स्थित एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संस्थानों के कार्यालय थे. इजरायली सेना के इस हालिया कदम को चरमपंथी संगठन हमास के साथ जारी उसकी लड़ाई के संबंध में गाजा की जमीनी स्तर की सूचनाओं को सामने लाने से रोकने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.
16 May 2021 03:58AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








