16 Aug 2022

Generic placeholder image

एंटीलिया कांड के बाद एक बार फिर से देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई. इस बार रिलाइंस फ़ाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरा फ़ोन कॉल आया है. कॉलर ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी जिसके बाद अस्पताल के लोगों ने इस बात की शिकायत DB मार्ग पुलिस स्टेशन में की. सूत्रों ने बताया कि कुल मिलाकर 8 धमकी भरे कॉल आएं जिसे अब पुलिस वेरिफ़ाय करने में जुटी है. वहीं, अब ताजा जानकारी के मुताबिक, एंटीलिया धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने दहिसर से एक शख्स को गिरफ्तार किया है. ये मामला प्रैंक कॉल की तरह लगता दिखाई पड़ रहा है. शख्स को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 4 टीमों को लगाया गया था. एक घंटे के कम समय में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

16 Aug 2022 01:26AM,
by: Imran Khan