16 Aug 2022
बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चौधरी ने 2002 से 2017 तक झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वह एक पूर्व IPS अधिकारी भी थे, जिन्होंने झारखंड के अतिरिक्त DGP के रूप में कार्य किया था। चौधरी 20 महीने तक झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष के पद पर भी रहे। बीसीसीआई के पूर्व सचिव अमिताभ चौधरी का निधन
16 Aug 2022 06:03AM,by: Babuaa Desk
बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुभाष सिंह का 59 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, "गोपालगंज सदर से सुभाष सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को उनके चरणों में स्थान दें...शांति।" सिंह का एक महीने से अधिक समय से एम्स में इलाज चल रहा था। बिहार : पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुभाष सिंह का निधन
16 Aug 2022 05:54AM,by: Babuaa Desk
बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमश: 298.61 और 76.60 अंक की उछाल के साथ हरे रंग में खुले। सेंसेक्स 59,761.39 अंक और निफ्टी 17,774.80 पर खुला। महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, आयशर मोटर्स और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज निफ्टी के प्रमुख शेयरों में शामिल थे l जबकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल्स, टाटा स्टील और ओएनजीसी फिसल गए।
16 Aug 2022 04:47AM,by: Babuaa Desk
भरुच (गुजरात)। ईपीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफ विभाग ने सेवानिवृत होने वाले ईपीएस कर्मचारियो को उनके रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन देने की पहल आरंभ की है। इसी क्रम में क्षेत्रीय पीएफ कार्यालय ने एक से 10 अगस्त के बीच 58 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कुल 24 कर्मचारियों को उनके पेंशन भुगतान के आदेश जारी कर दिए हैं। क्षेत्रीय आयुक्त धनवंत सिंह ने बताया कि ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में ईपीएफओ ने सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसकी शुरुआत गुजरात, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश राज्यों मे पायलट आधार पर की गई है। इसके सफल होने के पश्चात इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा, जिससे पेंशनरों को उत्तम सेवा मिलेगी।।।।। क्षेत्रीय आयुक्त ने बताया कि सभी को पेंशन जारी करने का लक्ष्य “आजादी के अमृत महोत्सव” के समापन माह में तीन माह पहले निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य को पूरा करने में कार्यालय के 12 स्टाफ ने निरंतर संस्थान और ईपीएफ सदस्यों से संपर्क कर संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ।।। सेवानिवृत होने वाले लोग अपने दावे समय से कार्यालय में कराएं उपलब्ध क्षेत्रीय आयुक्त ने बताया कि यह “प्रयास” कार्यक्रम प्रति माह जारी रखा जाएगा। उन्होंने संस्थानों से आह्वान किया कि वे अपने सेवानिवृत होने वाले सदस्यों के पेंशन दावे प्राथमिकता के आधार पर कार्यालय में जमा कराएं, ताकि सभी को सेवानिवृति के दिन ही पेंशन सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नियोक्ताओं और पेंशनरों की पीएफ एवं पेंशन से जुड़े प्रश्नों के जवाब भी ईपीएफ अधिकारियो ने दिए। सभी नियोक्ताओं एवं पेंशनरों ने पीएफ विभाग की पहल की प्रशंसा करते हुए अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सेवा में रहते हुए सदस्य की मृत्यु होने वाले पी एफ सदस्यों के आश्रितों को ईडीएलआई के चेक भी बांटे।
16 Aug 2022 02:08AM,by: Imran Khan
दिग्गज टेक कंपनी एपल को कैलिफोर्निया की संघीय अदालत से झटका लगा है। करीब एक दशक पुराने मामले में कैलिफोर्निया की संघीय अदालत ने कर्मचारियों के हक में फैसला सुनाया है। कैलिफोर्निया की एक संघीय अदालत के न्यायाधीश ने लगभग एक दशक पुराने मुकदमे में एपल कंपनी को 2.42 अरब रुपये (30.5 मिलियन डॉलर) भुगतान करने का आदेश दिया है। अदालत में दायर याचिका में दावा किया गया था कि कंपनी ने 15,000 एपल स्टोर कर्मचारियों को उनकी पाली (shifts) के बाद सुरक्षा जांच में समय गंवाने के लिए उन्हें भुगतान नहीं किया है। अब इस मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए एपल कंपनी को सुरक्षा जांच में समय गंवाने वाले कर्मचारियों को 2.42 अरब रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है।
16 Aug 2022 02:08AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को साथ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम शहर के कई वार्डों में मंगलवार से सफाई व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। इस बारे में सैहब सोसायटी के सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार शहर के 12 वार्डों में मंगलवार से सुबह सीटी बजा घरों से कूड़ा एकत्र करने की मुहिम शुरू हो जाएगी। सुबह कूड़ा उठाने के लिए घरों पर आने वाले सैहब सोसायटी के कर्मचारी अब डोरबेल नहीं बजाएंगे, बल्कि सीटी बजाकर लोगों को अपने घरों के कूड़ेदान दरवाजे पर रखने के लिए कहेंगे। इससे सफाई व्यवस्था से जुड़े काम में तेजी आने की उम्मीद है। अभी सैहबकर्मी हर घर के दरवाजे पर जाकर डोरबेल बजाते हैं।
16 Aug 2022 02:08AM,by: Imran Khan
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि देश की संस्कृति में नफरत और अलगाववाद का कोई स्थान नहीं है। मजबूत झारखंड के निर्माण के प्रयास जारी है, ताकि जिन जन आकांक्षाओं को लेकर यह अलग राज्य बनाया गया था, वे पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा कि शहरों में हरित क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट मुफ्त बिजली देने की तैयारी की जा रही है। वहीं, निजी क्षेत्र में 40 हजार से ज्यादा वेतन वाली 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों को देने का कानून बनाया गया ।
16 Aug 2022 02:08AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारी बारिश के बीच महानदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर प्रशासन को विशेष निगरानी और सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने विशेष रूप से जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों में स्थिति की निगरानी के लिए प्रशासन से कहा। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
16 Aug 2022 02:08AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





