16 Aug 2022

Generic placeholder image

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी भाजपा ने तेज कर दी है. प्रदेश में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगस्त के आखिरी हफ्ते में छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सितंबर के शुरुआती हफ्ते में छत्तीसगढ़ आने की संभावना है. फिलहाल दोनों नेताओं के आने के कार्यक्रम को फाइनल नहीं किया गया है लेकिन भाजपा ने दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. बूथ स्तर पर बीजेपी को मजूबत करने शाह और नड्डा छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. ताकि 2023 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने में कोई कोर कसर न रह जाए. शाह और नड्डा का जल्द छत्तीसगढ़ दौरा

16 Aug 2022 08:22AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

राजधानी रायपुर से 80 किलोमीटर की दूर स्थित जतमई घटारानी वॉटरफाल उफान पर है। कुछ दिनों से यहां पानी की हल्की फुहार देखने को मिल रही थी। तीन दिनों में रायपुर और गरियाबंद जिले में हुई बारिश की वजह से यह झरना विशाल रूप ले चुका है। बदले हुए रूप को देखने यहां बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में जान जोखिम में डालकर लापरवाही की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। हालांकि गरियाबंद पुलिस की तैनाती वहां की गई है। स्वतंत्रता दिवस की छुट्‌टी होने की वजह से सोमवार को यहां हजारों पर्यटक पहुंचे। लोगों की भीड़ झरने के बेहद करीब जा पहुंची। सेल्फी लेने और झरने के पानी के साथ वीडियो बनवाने के चक्कर में लोग फिसलन भरी चट्‌टानों में पानी के करीब पहुंच गए। मंदिर के भीतर सीढ़ियों पर भी पानी भरा हुआ है। सेल्फी के चक्कर में यहां दो साल पहले हादसे में एक युवक बुरी तरह से घायल हो चुका है। झरने में जल स्तर बढ़ने की वजह से यहां लोगों का तांता लग रहा है । उफान पर 'घटारानी,झरने ने लिया विकराल रूप, मंदिर में घुसा पानी

16 Aug 2022 06:42AM,
by: Imran Khan