16 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में जल्द ट्रामा सेंटर खोला जाएगा। बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार के साथ बैठक में यह घोषणा की। बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। के. विजय कुमार ने मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदलपुर में जल्द ट्रामा सेंटर खुलने से नक्सल घटनाओं में घायल होने वाले सुरक्षा बल के जवानों और दुर्घटना में घायलों को त्वरित उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

16 Dec 2020 04:31PM,
by: Thaneshwar sahu