16 Dec 2020
टीवी क्वीन एकता कपूर हमेशा शोज और फिल्मों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी निजी जिंदगी कभी भी ज्यादा सुर्खियों में आती नहीं दिखती है।लेकिन अब ये ट्रेंड टूटता दिख रहा है. कुछ समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एकता कपूर जल्द ही शादी करने जा रही हैं। वे अपने करीबी दोस्त तनवीर बुकवाला से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बारे में अभी तक एकता की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है।लेकिन जिस अंदाज में एकता ने तनवीर संग फोटोज शेयर की हैं, वो देख फैन्स अब यहीं कह रहे हैं कि एकता शादी करने जा रही हैं। तनवीर संग फोटो शेयर करते हुए एकता ने भी खास कैप्शन लिखा है। वे कहती हैं - हम बहुत जल्द वहां, मैं आप सभी को जल्द बताऊंगी । शादी करने जा रहीं टीवी क्वीन एकता कपूर?
16 Dec 2020 12:43PM,by: Imran Khan
पिछले कुछ हफ्तों में दैनिक मामलों की संख्या कम होने के बाद, गुरुग्राम के डीएम अमित खत्री ने मंगलवार को सभी अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए आरक्षित बिस्तरों की संख्या को 50% से घटाकर 35% करने के आदेश जारी किए। यह निर्देश है कि "मानव संसाधन और रसद की पर्याप्त उपलब्धता" सुनिश्चित की जाए। कोविड से अब तक 2,43,000 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए बिस्तरों की संख्या घटी
16 Dec 2020 12:42PM,by: Ashna Ali
कोण्डागांव : कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले के अंतर्गत जिन कोविड-19 के मरीजों द्वारा कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हो कर ईलाज कराया गया है, उन मरीजों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बना कर देते हुए मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की आवश्यकता है। जिसके लिए जिले में लैंड लाईन नम्बर 9131477614 एवं मोबाईल नम्बर 9131520609, 8839265222 को चिन्हांकित किया गया है। सीएमएचओ डॉ0 टीआर कुंवर ने संबंधितों से अपील की है कि उक्त नम्बर से कॉल या व्हाट्सप के माध्यम से आपसे सम्पर्क करने पर जानकारी अवश्य उपलब्ध करायें।
16 Dec 2020 12:41PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी आयुर्वेदाचार्य, आध्यात्मिक व्यक्तित्व, बनारस विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य एवं महामना मदनमोहन मालवीय के शिष्य 109 वर्षीय डॉ. पंडित चैतन्य गोस्वामी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
16 Dec 2020 12:09PM,by: Thaneshwar sahu
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आज 'योर्स ट्रूली मर्गाज़ी' के पर्व का आभासी उद्घाटन किया.
आभासी उद्घाटन परसम्बोधन करते हुए, उपराष्ट्रपति ने वैश्विक विचार को आकार देने में प्रतिभा की शक्ति की विनीत प्रकृति को इंगित किया। उन्होंने कहा, "अपने नृत्य और संगीत के माध्यम से, हम भारत में वसुधैव कुटुम्बकम के दर्शन के अनुरूप अहिंसा, शांति और सद्भाव जैसे आदर्श फैला सकते हैं।"
16 Dec 2020 12:09PM, by: Ashna Ali
कोण्डागांव :आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता कार्यक्रम में विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम जिले के समस्त पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महात्वाकांक्षी योजनाओं जैसे सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुपोषण अभियान, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मलेरिया मुक्त बस्तर, पंढ़ई तुंहर दुआर, इंग्लिश मीडियम स्कूल, सार्वभौम पीडीएस, गढ़ कलेवा योजना, वनोपज खरीदी, वनाधिकार पट्टों के वितरण, मनरेगा की उपलब्धियों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। इसके अलावा उन्होंने जिले में राज्य शासन द्वारा दो वर्षों में किये गये विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं किसान हित संबंधी शासन की विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन से विगत दो वर्षों में जिले में सुनियोजित विकास का पथ प्रशस्त हुआ है।
16 Dec 2020 11:34AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




