17 Feb 2021
रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ,प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौबे ने बताया कि जीएसटी में आयी विकृति को दूर करने हेतु कैट द्वारा 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है,इस हेतु लगातार सभी व्यापारिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।
17 Feb 2021 04:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्र, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी एवं चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव की नामांकन प्रक्रिया नजदीक आ चुकी है, इसी बीच जय व्यापार पैनल द्वारा आज रायगढ़ एवं जांजगीर- चांपा जिले से उपाध्यक्ष एवं मंत्री पद के प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
17 Feb 2021 03:00PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के साथ अनाचार-अत्याचार के बढ़ रहे मामलों को लेकर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ आगामी 20 फ़रवरी को आहूत ‘हल्ला बोल’ आंदोलन के संबंध में पार्टी ने प्रदेश स्तर पर रणनीति तैयार करने बुधवार को यहाँ वेबिनार बैठक रखी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व संसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. सरोज पांडेय, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व मंत्री व विधायक द्वय बृजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर, विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सभी प्रदेश प्रवक्ता समेत पार्टी व मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी ज़िला अध्यक्ष व महामंत्री शरीक़ हुए। बैठक में धरना प्रदर्शन के साथ ही ‘सड़क से सदन तक हल्ला बोल’ आंदोलन के तहत विधानसभा सत्र के दूसरे सप्ताह विधानसभा का घेराव करने का निर्णय भी लिया गया।
17 Feb 2021 03:00PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : देश में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण का काम तेजी से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 1,91,373 सत्रों के जरिए करीब 90 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक लाभार्थियों में 61,50,922 स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें पहली खुराक दी जा चुकी है। 2,76,377 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। वहीं अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 25,71,931 कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।
17 Feb 2021 01:39PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में वर्तमान में चिन्हित राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की वापसी के संबंध में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक 18 फरवरी गुरूवार को होगी। यह बैठक गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में उनके रायपुर सिविल लाईन स्थित आवास कार्यालय में अपरान्ह 3 बजे होगी। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल उपस्थित रहेंगे।
17 Feb 2021 01:39PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश के जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में निर्मित जर्जर शासकीय भवनों के पुनर्विकास के संबंध में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक 18 फरवरी गुरूवार को होगी। यह बैठक गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में उनके रायपुर सिविल लाईन स्थित आवास कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे होगी। बैठक में आवस एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया उपस्थित रहेंगे।
17 Feb 2021 01:39PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ "सड़क से सदन तक हल्ला बोल "की तैयारी की है। भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं और युवतियों पर बढ़ते अनाचार को लेकर प्रदर्शन करेगी। भाजपा महिला मोर्चा बजट सत्र के दूसरे सप्ताह विधानसभा का घेराव करेगी । प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति के लिए भाजपा की वेबिनार बैठक हुई है। बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता 20 फरवरी को राजधानी में धरना-प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च निकालेंगे, महिला कार्यकर्ता पैदल मार्च कर राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगी। राजधानी रायपुर में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बैठक में पूर्व CM रमन सिंह, विष्णुदेव साय, सरोज पांडेय मौजूद रहीं,वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,लता उसेंडी, शालिनी कश्यप, बृजमोहन अग्रवाल भी इस दौरान मौजूद रहे। प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक हल्ला बोल की तैयारी
17 Feb 2021 01:39PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






