17 Feb 2021
मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी की है। ताजा टेस्ट रैंकिंग में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को जबरदस्त फायदा हुआ है, जबकि ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में आर अश्विन ने बाजी मारी है। बल्लेबाजी रैंकिंग में भी आर अश्विन ने लंबी छलांग लगाई है।
17 Feb 2021 12:07PM,by: Thaneshwar sahu
नासा का मार्स रोवर परसिवरेंस करीब 40 लाख किमी की यात्रा करने के बाद अब मार्स पर उतरने के करीब है। गुरुवार 18 फरवरी 2021 को ये मार्स की सतह पर उतरेगा, जिसके लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी के वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं। इसकी रोवर की सही लैंडिंग ही ये तय करेगी कि वहां पर आगे के शोध कैसे होंगे। आपको बता दें कि मंगल पर उतरने वाला नासा का ये पांचवां रोवर है। इस रोवर को अमेरिका के स्थानीय समयानुसार शाम 3:55 (3:55 p.m. EST (12:55 p.m. PST Feb. 18, 2021) बजे जेजीरो क्रेटर में उतरना है। कल मंगल ग्रह के जजीरो क्रेटर में उतरेगा रोवर परसिवरेंस
17 Feb 2021 11:22AM,by: Thaneshwar sahu
जोधपुर: अपने ही गुरुकुल की छात्रा के साथ यौन दुराचार के मामले में जीवन की अंतिम सांस तक कारावास की सजा पाने वाले आसाराम की तबीयत मंगलवार मध्यरात्रि को बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के सीसीयू में भर्ती के लिए रेफर किया है। आसाराम को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
17 Feb 2021 09:05AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पंजाब में चल रहे किसान आन्दोलन के फलस्वरूप 17 फरवरी को कोरबा से रवाना होने वाली 08237 कोरबा–अमृतसर त्रि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन पर समाप्त होगी और 19 फरवरी को अमृतसर से छूटने वाली 08238 अमृतसर–बिलासपुर त्रि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन अमृतसर के स्थान पर अंबाला रेलवे स्टेशन से ही बिलासपुर के लिए रवाना की जाएगी। यह गाड़ी अंबाला-अमृतसर-अंबाला स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी।
17 Feb 2021 09:05AM,by: Thaneshwar sahu
भोपाल : मध्य प्रदेश के सीधी में मंगलवार को हुई दर्दनाक बस हादसे में 50 यात्रियों की मौत हो गई। दरअसल सीधी से सतना जा रही बस ने 80 किमी का सफर तय कर लिया था इसके बाद अनियंत्रित होने के कारण बाणसागर नहर में गिर गई थी। मिली खबर के अनुसार, नहर में तैरकर कुछ लोगों ने अपनी जान बचाई जिसमें बस का ड्राइवर भी शामिल था। बस में 57 यात्री थे। जबलानाथ परिहार ट्रेवल्स की इस बस के मालिक कमलेश्वर सिंह हादसे के बाद से फरार है।
17 Feb 2021 08:33AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







