17 Feb 2021
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और केंद्र सरकार की गाइडलाइन को देखते हुए अब हरिद्वार में होने वाले कुंभ की अवधि घटा दी गई है। अब एक अप्रैल से शुरू होने वाला कुंभ सिर्फ 30 दिन का होगा। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। जल्द ही कुंभ मेले के संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले कुंभ मेले के अवधि 27 फरवरी से 27 अप्रैल तक प्रस्तावित की गई थी। अब सिर्फ एक महीने का होगा कुंभ, जानेें- कब होगा आगाज
17 Feb 2021 05:03AM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर :उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एन.पी सिंह ने बताया है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान एवियन इनफ्लूएन्जा ओ.आई.ई. प्रयोग शाला भोपाल के द्वारा शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र सकालो, अम्बिकापुर के नमूना जांच में एवियन इनफ्लूएन्जा (एच 5 एन 1) का संक्रमण पाया गया है। भारत सरकार द्वारा एवियन एनफ्लुएंजा की रोकथाम और संक्रमण के लिए संशोधित कार्य योजना 2021 के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार कार्यवाही किया जा रहा है जिसके तहत प्रक्षेत्र के अतिरिक्त 1 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन तथा 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेंस जोन घोषित किया गया है। सकालो प्रक्षेत्र के पक्षियों, अण्डो एवं इन्फेक्टेड खाद्यान्न, औषधि, टीकाद्रव्य के डिस्पोजल एवं पुरे प्रक्षेत्र को डिस्इन्फेक्टेड की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
17 Feb 2021 04:06AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : बर्ड फ्लू एवियन इनफ्लूएन्जा (एच 5 एन 1) का मामला जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अम्बिकापुर के समीप स्थित सकालो शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा प्रक्षेत्र की लेयर मुर्गियों, चूजों एवं अण्डों के सुरक्षित निस्तारण की कार्यवाही शुरू कर दी है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एन.पी सिंह ने बताया है कि प्रक्षेत्र सहित एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन तथा 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेंस जोन घोषित किया गया है। सकालो प्रक्षेत्र के पक्षियों, अण्डो एवं इन्फेक्टेड खाद्यान्न, औषधि, टीकाद्रव्य के डिस्पोजल के साथ ही एवं पूरे प्रक्षेत्र को डिसइन्फेक्टेड करने की कार्यवाही जारी है। गौरतलब है कि शासकीय प्रक्षेत्र में मृत 2 लेयर मुर्गियों के सेंपल जांच के लिए 17 फरवरी को पुणे भेजा गया था। आज जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही विभाग ने सकालो प्रक्षेत्र के कुक्कुट एवं उत्पादों का सुरक्षित डिस्पोजल किए जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी।
17 Feb 2021 03:29AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






