18 Feb 2021

Generic placeholder image

   रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि डिजिटल ओलम्पियाड विद्यार्थियों मंे प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का उत्तम माध्यम है। इसमें भाग लेकर विद्यार्थी न केवल अपनी क्षमता का विकास करते हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तैयारी के स्तर का भी आंकलन कर पाते हैं। डॉ. टेकाम ने इस आशय के विचार आज नवीन विश्राम गृह रायपुर में आयोजित लोक सेवा केन्द्र (सीएससी) ओलम्पियाड पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विविध विषयों पर आयोजित ओलम्पियाड की प्रावीण्य सूची में शामिल छत्तीसगढ़ के 10 प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। यह ओलम्पियाड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन आदि विषयों पर कोरोनाकाल में 12 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक आयोजित किया गया था। डिजिटल ओलम्पियाड में छत्तीसगढ़ से 11 हजार बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। मंत्री डॉ. टेकाम ने पुरस्कार वितरण समारोह में डिजिटल ओलम्पियाड में सहभागिता निभाने वाले विद्यालयों के प्राचार्यो, शिक्षकों को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

18 Feb 2021 03:57PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से हुए नहरों की पक्की लाइनिंग ने कई गांवों में सिंचाई व्यवस्था को पुनर्स्थापित कर दिया है। बीजापुर जिले में नौ लघु जलाशयों में निर्मित पक्के नहरों से अंतिम छोर में स्थित खेतों तक समय पर सिंचाई के लिए पानी पहुंचने से किसान गदगद हैं। खरीफ मौसम के दौरान पक्की नहरों से खेतों तक पानी पहुंचने से इस साल किसानों ने अच्छी पैदावार ली है। मनरेगा और डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) के अभिसरण से वर्ष 2019-20 में जलाशयों की सिंचाई परियोजनाओं को पुनर्स्थापित करने का एक महती काम शुरू किया गया था। इसके सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर नजर आने लगे हैं। इस काम से बीजापुर जिले के 799 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई व्यवस्था की पुनर्स्थापना हुई है

18 Feb 2021 03:56PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर : अबूझमाड़ में अब राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के खेलकूदों का आयोजन होने लगा है। नारायणपुर जिले में तीसरी बार अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 का आयोजन 27 फरवरी 2021 को किया जा रहा है। इस मैराथन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के जिलों, दूसरे राज्यों एवं केन्या के धावकों सहित लगभग 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन किया है। पंजीयन की अंतिम तारीख 25 फरवरी है। लोगों में मैराथन को लेकर अच्छा-खासा उत्साह है। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी वेबसाईट http://www.abujhmadmarathon2021.com में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बाहर से आने वाले धावकों के लिए रूकने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।

18 Feb 2021 03:25PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर राजधानी के 98 परिवारों से ठगी करके ग़रीबों के साथ धोखाधड़ी किए जाने के मामले के ख़ुलासे को बेहद गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते एक तो यूँ ही ग़रीबों को आवास मुहैया नहीं हो रहे हैं, ऊपर से ठगी करके ज़रूरतमंदों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए लूट लिए जाने के इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता को दाँव पर लगा दिया है। डॉ. सिंह ने इस मामले की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है।

18 Feb 2021 03:06PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चैबे ने बताया कि आज भारत में जीएसटी लागू होने के 4 वर्षों की अंतराल में, जीएसटी कर प्रणाली एक सबसे जटिल कराधान प्रणाली के रूप में उभरी है और वास्तव में अब इसे ष्घनो सारो मुकदमेबाजी करष् के रूप में कहा जा रहा है, जो कि देश में एक बेहतर और सरल कर के जरिये व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के बिलकुल विपरीत एवं जटिल है। चार वर्षों में जीएसटी नियमों में अब तक किए गए लगभग 950 संशोधन स्वयं बया कर रहे हैं कि जीएसटी परिषद भी प्रणाली की स्थिरता के बारे में आश्वस्त नहीं है, लेकिन यह व्यापारियों से उम्मीद करता है कि वे जीएसटी के प्रावधानों का निर्बाध तरीके से अनुपालन करें अन्यथा जीएसटी रेजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है, इनपुट क्रेडिट से हाथ धोना पड़ सकता है, और दंड भी भुगतना पड़ सकता है। इस संदर्भ में कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा राज्य जीएसटी कराधन प्रणाली के सम्बंध में वाणिज्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से ज्ञापन दिया गया है,मंत्री सिंहदेव ने इस संदर्भ में सकारात्मक आसवासन दिया है। 

18 Feb 2021 03:05PM,
by: Thaneshwar sahu