18 Feb 2021

Generic placeholder image

    रायपुर : केन्द्र सरकार की इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में प्रसिद्ध साफ्टवेयर कंपनी इंटेल के साथ मिलकर देश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6वीं से 12वीं मे अध्ययनरत छात्रों के लिए रिस्पॉन्सिबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फॉर यूथ कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इसमें देश के आकांक्षी जिलों से चयनित कुल 14 छात्रों में से 7 छात्र महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा के चयनित हुए हैं। द्वितीय चरण के लिए इन सभी छात्रों को एक-एक लैपटाप केन्द्रीय मंत्रालय की ओर से दिया गया है। इसके साथ ही छात्रों का ऑनलाइन प्रशिक्षण निर्बाध रूप से चले इसके लिए रिचार्ज कूपन भी प्रदान किया गया है।

18 Feb 2021 06:33AM,
by: Thaneshwar sahu